
New Delhi, 26 मई . Odisha की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला. बीजू जनता दल (बीजेडी) के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंतराय ने बीजेडी से इस्तीफा देने के बाद Tuesday को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली. उनके इस कदम को राज्य की राजनीति में बड़ा Political घटनाक्रम माना जा रहा है.
भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी नेतृत्व ने उनका औपचारिक स्वागत किया. इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, सांसद अनिल बलूनी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व Odisha प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष और कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.
देबाशीष सामंतराय Odisha की राजनीति में एक अनुभवी नेता माने जाते हैं. वे वर्ष 2000 से 2004 तक किरटोल विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं. इसके बाद 2009 से 2019 तक वे लगातार दो बार कटक की बाराबती विधानसभा सीट से विधायक चुने गए. इसके अलावा उन्होंने Odisha टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन के रूप में भी काम किया है. वे लंबे समय से लोककला, संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं.
हाल ही में उन्होंने बीजेडी से इस्तीफा दे दिया था, जिसमें उन्होंने पार्टी में उपेक्षा और अपमान का आरोप लगाया था. इसके बाद उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था.
उनके भाजपा में शामिल होने को Odisha की राजनीति में बीजेडी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, जबकि भाजपा इसे अपने संगठनात्मक विस्तार के रूप में देख रही है. 25 मई को देबाशीष सामंतराय ने बीजद अध्यक्ष नवीन Patnaयक को भेजे अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा, “मैं बीजेडी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देता हूं. मुझे राज्यसभा के लिए मनोनीत करने के लिए मैं आपका सदा ऋणी रहूंगा.”
उन्होंने आगे लिखा था कि मैंने हमेशा स्वयं को पार्टी के हित में समर्पित किया है और वर्षों से पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ पार्टी के लिए कार्य किया है. हालांकि, मुझे लगता है कि हाल के दिनों में पार्टी में मेरा सुनियोजित तरीके से अपमान किया जा रहा है और पार्टी को मेरी सेवाओं की आवश्यकता नहीं है.
बीजेडी छोड़ने के कुछ घंटों बाद देबाशीष सामंतराय ने New Delhi में उपPresident और राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंपकर उच्च सदन की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया.
–
एएमटी/पीएम
Skip to content