पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल मुंबई क्रिकेट टीम के मेंटर बने

Mumbai , 24 जून . भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल को घरेलू सत्र 2026-27 के लिए Mumbai की हर स्तर की पुरुष टीम का मेंटर बनाया गया है. Mumbai क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने Wednesday को यह घोषणा की.

एमसीए अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने कहा, “संदीप पाटिल के मेंटर बनने से हमारे खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को बहुत फायदा होगा. खेल के सबसे ऊंचे स्तर पर उनका व्यापक अनुभव, Mumbai क्रिकेट की उनकी गहरी समझ के साथ मिलकर, क्रिकेटरों की अगली पीढ़ी को तैयार करने में मदद करेगा.”

1983 में वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे पाटिल ने 1980 से 1986 के बीच भारतीय टीम के लिए 29 टेस्ट और 45 वनडे खेले. वह Mumbai की सभी पुरुष टीमों के खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ दोनों को रणनीतिक मार्गदर्शन, तकनीकी विशेषज्ञता, नेतृत्व विकास और प्रेरक सहयोग देंगे. इसके अलावा, मैच समीक्षा, प्रतिभाओं की पहचान, तैयारी कैंप और टूर्नामेंट के दौरान भी वे सक्रिय रहेंगे.

संदीप पाटिल के अलावा एमसीए ने महिला क्रिकेट की देखरेख और उसे बेहतर बनाने के लिए India की पूर्व क्रिकेटर अरुंधति घोष को महिला टूर्नामेंट कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है. अरुंधति ने India के लिए आठ टेस्ट और 11 वनडे खेले हैं. वह महिला टूर्नामेंट, स्थानीय लीग, चयन ट्रायल और खास कैंप की योजनाओं के लिए जिम्मेदार होंगी. वह विकास की पहल को आगे बढ़ाने के लिए खिलाड़ियों, कोच, सिलेक्टर और एमसीए प्रशासन के साथ मिलकर काम करेंगी.

अरुंधति घोष की नियुक्ति पर नाइक ने कहा, “हम अपने अधिकार क्षेत्र में महिला क्रिकेट को बढ़ाने और मजबूत करने की अपनी कोशिशों को जारी रखते हुए अरुंधति घोष का महिला टूर्नामेंट कोऑर्डिनेटर के तौर पर स्वागत करते हुए खुश हैं.”

एमसीए सचिव प्रो. डॉ. उन्मेश खानविलकर ने कहा कि ये नियुक्तियां इस सीजन के लिए एक मजबूत सहयोग संरचना बनाने की एसोसिएशन की बड़ी कोशिश का हिस्सा हैं. एसोसिएशन अपने खिलाड़ियों को सबसे अच्छी सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है. नियुक्तियां Mumbai क्रिकेट के विकास और सफलता में अहम योगदान देंगी.

पीएके