
Patna, 6 जून . बिहार में पूर्व Chief Minister राबड़ी देवी जहाँ अपने 10 सर्कुलर रोड स्थित अपने सरकारी आवास नहीं खाली करने पर अड़ी है वहीं Saturday को उन्होंने अपने सरकारी आवास के बाहर तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस भेज दिया है. दरअसल, बिहार Government ने लालू यादव और राबड़ी देवी को मिली जेड प्लस सुरक्षा वापस ले ली है.
Saturday की सुबह 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास के बाहर एक भी सुरक्षकर्मी नहीं दिखे. बाहर सन्नाटा पसरा है. उधर, राजद के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने इस फैसले को साहसिक फैसला बताते हुए कहा कि राजद अध्यक्ष लालू यादव और राबड़ी देवी ने जो भी सुरक्षा Government द्वारा दी गयी थी उसे वापस कर दिया है.
उन्होंने आरोप लगाया कि Friday को ही Government ने अपने आका के निर्देश पर लालू यादव और राबड़ी देवी के परिवार की सुरक्षा में घोर कटौती की थी. शासन इस परिवार को अपमानित करना चाहता है . उन्होंने हालांकि आगे कहा कि किसी के अपमानित करने से कोई अपमानित नहीं हो जाता. लोकतंत्र में जनता मालिक है. विपक्ष को सत्ता पक्ष समाप्त करना चाहता है.
उन्होंने कहा कि कभी मकान खाली करने, कभी सुरक्षा में कमी कर अपमानित किया जा रहा है. यह राजनीति नहीं अपमानित करने की साजिश है. उन्होंने संभावना जताई कि राजद के सभी लोग अपनी सुरक्षा वापस कर देंगे. जनता के सहारे विपक्ष चलेगा. उल्लेखनीय है कि Friday को सुरक्षा में बड़ा बदलाव किया गया था. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और पूर्व Chief Minister राबड़ी देवी को अब तक प्राप्त जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा समाप्त कर दी गई थी. इसके स्थान पर विशेष सुरक्षा दल (एसएसजी) की सुरक्षा व्यवस्था दी गई है.
राबड़ी देवी को बीसैप से दो से आठ हाउस गार्ड, सादे लिबास में तीन महिला अंगरक्षक, तीन वर्दीधारी अंगरक्षक, बुलेटप्रूफ वाहन, पायलट और एस्कार्ट उपलब्ध कराया जाएगा. बताया गया कि राज्य सुरक्षा समिति की बैठक में हुए सुरक्षा बदलाव के निर्णय के बाद यह आदेश जारी किया गया था. अब इसे लेकर सियासत शुरू हो गई है.
– एमएनपी
Skip to content