
New Delhi, 3 जून . India Government ने यमन के पूर्व President अब्दरब्बुह मंसूर हादी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. New Delhi स्थित यमन गणराज्य के दूतावास में विदेश मंत्रालय की सचिव (सीपीवी एवं ओआईए) श्रीप्रिया रंगनाथन पहुंचीं, और उन्होंने शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर कर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की.
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि India Government पूर्व President हादी के परिवार, यमन Government और वहां की जनता के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करती है. India ने इस दुख की घड़ी में यमन के साथ अपनी एकजुटता भी प्रकट की.
बयान में पूर्व President हादी को India का सच्चा मित्र बताया गया. India Government ने कहा कि उन्होंने India और यमन के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उनके नेतृत्व में दोनों देशों के बीच Political, आर्थिक और सांस्कृतिक सहयोग को नई दिशा मिली.
अब्दरब्बुह मंसूर हादी यमन की राजनीति के प्रमुख नेताओं में शामिल थे और उन्होंने देश के चुनौतीपूर्ण दौर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनके कार्यकाल के दौरान India और यमन के बीच मित्रतापूर्ण संबंधों को बनाए रखने तथा उन्हें आगे बढ़ाने के प्रयासों को सराहा जाता है.
New Delhi स्थित यमन दूतावास में विभिन्न देशों के राजनयिकों और अधिकारियों ने भी शोक व्यक्त किया. इस अवसर पर हादी के योगदान और उनकी Political विरासत को याद किया गया.
India और यमन के बीच लंबे समय से मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं. दोनों देशों ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर सहयोग किया है. India ने उम्मीद जताई कि पूर्व President हादी की विरासत दोनों देशों के बीच मित्रता और सहयोग को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देती रहेगी.
India Government ने दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए यमन की जनता के प्रति अपनी संवेदनाएं दोहराई हैं. पूर्व President हादी का निधन 28 मई को हुआ था.
–
केआर/
Skip to content