नेपाल के पीएम बालेन शाह को भारत आने का न्योता, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

New Delhi, 28 जुलाई . नेपाल के Prime Minister बालेंद्र (बालेन) शाह को India आने का निमंत्रण दिया गया है. इसकी पुष्टि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने Tuesday को साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में की.

मीडिया के पूछे सवाल का जवाब देते हुए बहुत कम शब्दों में जायसवाल ने जानकारी साझा की. उनसे पूछा गया, ” ऐसी खबर है कि India जल्द ही नेपाल के Prime Minister बालेन शाह का स्वागत करने की योजना बना रहा है. कहा जा रहा है कि वह अपने शासनकाल के पहले वर्ष में किसी भी विदेशी दौरे पर नहीं जाने की अपनी प्रतिज्ञा तोड़ने जा रहे हैं. क्या इस संबंध में आपके पास कोई जानकारी या अपडेट है?”

इस पर जायसवाल ने कहा, “हां, नेपाल के Prime Minister को India आने का निमंत्रण दिया गया है.”

हालांकि, उन्होंने कहा कि Prime Minister बालेन शाह के मुख्य सलाहकार कुमार बेन की हालिया India यात्रा और यहां हुई बैठकों के बारे में उनके पास कोई जानकारी नहीं है.

मार्च 2026 में Prime Minister का पद संभालने के बाद बालेन शाह की यह पहली India यात्रा हो सकती है. उन्होंने परंपरा से इतर तुरंत India आने का फैसला नहीं किया था. आमतौर पर नेपाल के नए Prime Minister पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद India या चीन का दौरा करते रहे हैं.

नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल 5 जून से 7 जून 2026 तक तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर India में थे. वो चीन भी गए थे. शिशिर खनाल विदेश मंत्री एस. जयशंकर के न्योते पर वो India आए थे. इस दौरान दोनों देशों के बीच विकास कार्य, कनेक्टिविटी, व्यापार, और ऊर्जा संबंधों की समीक्षा की गई थी.

हाल ही में स्थानीय मीडिया ने सूत्रों के माध्यम से बताया था बालेन India और चीन के राजदूतों के साथ अलग-अलग बैठकें जल्द करेंगे. काठमांडू पोस्ट ने कहा कि Prime Minister बालेंद्र शाह पहली बार अपने बनाए नियम से हटकर विदेशी राजदूतों से अलग-अलग मुलाकात करने जा रहे हैं. हालांकि, Prime Minister बनने के बाद उन्होंने तय किया था कि वह किसी भी विदेशी राजदूत से अकेले मुलाकात नहीं करेंगे. बालेन शाह India के राजदूत नवीन श्रीवास्तव और चीनी राजदूत झांग माओमिंग से अलग-अलग मुलाकात करेंगे.

केआर/