राजस्थान में विदेश संपर्क कार्यक्रम: प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा और सहयोग बढ़ाने पर मंथन

नई द‍िल्‍ली, 16 जुलाई . विदेश मंत्रालय ने Thursday को Rajasthan Government के सहयोग से jaipur में ‘विदेश संपर्क कार्यक्रम’ आयोजित किया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सहकारी संघवाद की भावना के साथ विदेश मंत्रालय (एमईए) और Rajasthan राज्य Government के बीच तालमेल को मजबूत करना रहा. कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों के कल्याण, सुरक्षित विदेश यात्रा, कांसुलर सेवाओं और राज्य के अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की गई.

एमईए ने कहा क‍ि jaipur में आयोज‍ित ‘विदेश संपर्क कार्यक्रम’ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ मिलकर काम करने की मंत्रालय की पहल का हिस्सा है. कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता विदेश मंत्रालय की सचिव श्रीप्रिया रंगनाथन और Rajasthan Government के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की. कार्यक्रम में विदेश मंत्रालय और Rajasthan Government के वरिष्ठ अधिकारी, jaipur के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, भर्ती एजेंसियों के प्रतिनिधि और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कई लोगों ने भी भाग लिया.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर पोस्ट कर लिखा, ”विदेश संपर्क कार्यक्रम में सहकारी संघवाद की भावना के तहत विदेश मंत्रालय और Rajasthan Government के बीच बेहतर तालमेल और सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा हुई. इस दौरान प्रवासी भारतीयों से जुड़ाव बढ़ाने, विदेशों में रहने वाले भारतीय छात्रों को सहायता देने, सुरक्षित और जिम्मेदार तरीके से विदेश जाने को बढ़ावा देने तथा व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत बनाने जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया.”

व‍िदेश मंत्रालय के अनुसार, इस कार्यक्रम में विदेशों में रहने वाले भारतीय नागरिकों, विशेषकर छात्रों की सुरक्षा और सहायता पर जोर दिया गया. इसके अलावा, कई अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई. इनमें विदेशों में रहने वाले भारतीयों से जुड़े मामलों और उनके कल्याण के लिए विदेश मंत्रालय तथा Rajasthan Government की योजनाएं शामिल थीं.

इसके अलावा, पासपोर्ट, वीजा और कांसुलर सेवाओं से जुड़ी मंत्रालय की नई पहल, सुरक्षित और कानूनी तरीके से विदेश जाने और काम करने को बढ़ावा देने के प्रयास, तथा Rajasthan में व्यापार, निवेश, रोजगार और अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर भी बातचीत हुई.

कार्यक्रम के दौरान हुई बातचीत ने विदेश मंत्रालय और Rajasthan Government के बीच बेहतर तालमेल और सहयोग को मजबूत करने का अच्छा मौका दिया. सभी प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए, कामकाज को और आसान बनाने के उपायों पर चर्चा की और ऐसे क्षेत्रों की पहचान की जहां केंद्र और राज्य Government मिलकर प्रवासी भारतीयों से जुड़ी योजनाओं को और प्रभावी तरीके से लागू कर सकते हैं.

मंत्रालय के अनुसार, विदेश संपर्क कार्यक्रम की शुरुआत विदेश मंत्रालय ने वर्ष 2017 में की थी. इसका उद्देश्य राज्यों की Governmentों के साथ मिलकर प्रवासी भारतीयों, कांसुलर सेवाओं और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से जुड़े मुद्दों पर बेहतर समन्वय बनाना है.

एमईए ने बताया क‍ि अब तक यह कार्यक्रम तेलंगाना, केरल, Maharashtra, Gujarat, Madhya Pradesh, कर्नाटक, Haryana, पंजाब, त्रिपुरा, बिहार, उत्तराखंड और आंध्र प्रदेश की Governmentों के साथ आयोजित किया जा चुका है. विदेश मंत्रालय आने वाले वर्षों में भी अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ इस कार्यक्रम के माध्यम से अपना सहयोग और संवाद आगे बढ़ाता रहेगा.

एवाई/डीकेपी