
Mumbai , 4 मई . इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में Lucknow सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने Monday को Mumbai इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. इसी के साथ पूरन आईपीएल इतिहास में 20 से कम गेंदों में सबसे ज्यादा बार अर्धशतक पूरा करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट मे दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.
निकोलस पूरन ने ऐसा 5 बार किया है, जबकि वैभव सूर्यवंशी 4 बार यह कारनामा कर चुके हैं. इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 6 बार 20 से कम गेंदों में आईपीएल अर्धशतक पूरा किया.
निकोलस पूरन एलएसजी के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी भी हैं. उन्होंने साल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru (आरसीबी) के विरुद्ध महज 15 गेंदों में पचासा लगाया था. साल 2025 में पूरन 18 गेंदों में (बनाम सनराइजर्स हैदराबाद) और साल 2024 में Mumbai इंडियंस के विरुद्ध 19 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर चुके थे. उन्होंने आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ 20 गेंदों में अर्धशतक लगाया था.
Monday को वानखेड़े स्टेडियम में पूरन ने 21 गेंदों का सामना करते हुए 8 छक्कों और 1 चौके के साथ 63 रन बनाए. यह पूरन की पिछली 18 टी20 पारियों में पहली फिफ्टी है. इस दौरान पूरन ने जोश इंग्लिस के साथ 29 रन और मिचेल मार्श के साथ महज 34 गेंदों में 94 रन की साझेदारी करते हुए एलएसजी को दमदार शुरुआत दिलाई.
सूर्यकुमार यादव की कप्तान में Mumbai इंडियंस रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, विल जैक, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर और रघु शर्मा के साथ यह मैच खेल रही है.
वहीं, Lucknow सुपर जाइंट्स की टीम में ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, अवेश खान और प्रिंस यादव को मौका दिया गया है.
प्वाइंट्स टेबल को देखें, तो 9 में से 7 मैच गंवाकर Mumbai इंडियंस 9वें पायदान पर मौजूद है, जबकि Lucknow सुपर जायंट्स ने 8 में से 6 मुकाबलों में हार का सामना किया. यह टीम सबसे अंतिम स्थान पर है.
–
आरएसजी
Skip to content