‘पीएम मोदी के लिए छात्रों का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता, विपक्ष के लिए ये सिर्फ राजनीति का जरिया’, एनडीए के सांसदों का तंज

New Delhi, 24 जुलाई . नीट पेपर लीक मामले को लेकर संसद से लेकर सड़क तक Political बयानबाजी तेज हो गई है. विपक्ष केंद्र Government से जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है. वहीं, भाजपा और केंद्र Government ने विपक्ष पर इस मुद्दे का Politicalरण करने का आरोप लगाया है. Government का कहना है कि Prime Minister Narendra Modi छात्रों के भविष्य को लेकर संवेदनशील हैं और पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं.

Union Minister गिरिराज सिंह ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष इस मुद्दे को Political अवसर के रूप में देख रहा है. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी ने छात्रों के हित में अपनी प्रतिबद्धता जताई है.

गिरिराज सिंह ने दावा किया कि 22 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी है और बड़ी संख्या में विद्यार्थी अब प्रवेश प्रक्रिया की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि Government पेपर लीक के मामलों से निपटने के लिए कड़े कानून और त्वरित सुनवाई जैसी व्यवस्थाओं पर काम कर रही है.

उन्होंने कांग्रेस पर छात्रों के मुद्दे का Politicalरण करने का आरोप लगाया. दूसरी ओर, विपक्ष Government से इस मामले में ठोस कार्रवाई की मांग कर रहा है.

Union Minister राजीव रंजन (ललन) सिंह ने विपक्ष के रवैये को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि विपक्ष स्वयं इस मुद्दे पर संसद में चर्चा की मांग कर रहा था और Government इसके लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि संसद महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा का मंच है और विपक्ष को अपनी बात रखनी चाहिए. साथ ही उन्होंने विपक्ष पर संसद की कार्यवाही बाधित करने का आरोप भी लगाया.

ललन सिंह ने यह भी दावा किया कि social media पर इस मुद्दे को लेकर विभिन्न गतिविधियां चल रही हैं और Pakistan से भी कुछ social media हैंडल सक्रिय हैं. हालांकि, उन्होंने अपने इस दावे के समर्थन में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी.

Union Minister अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि Prime Minister की ओर से पेपर लीक से जुड़े मामलों की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराने की बात युवाओं के हित में एक महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने कहा कि लंबित मामलों की नियमित सुनवाई होगी, जांच समयबद्ध ढंग से पूरी करने का प्रयास किया जाएगा और दोषियों को शीघ्र सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी.

मेघवाल ने कहा कि Government हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है. उन्होंने बताया कि केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी संसद में पेपर लीक मामले पर चर्चा कराने पर सहमति जताई है.

BJP MP जगदंबिका पाल ने कहा कि विपक्ष चर्चा नहीं करना चाहता. उन्होंने कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट के मुद्दे पर पहले भी चर्चा हो चुकी है और Prime Minister ने इस मामले में अपनी चिंता जाहिर की है. उन्होंने भरोसा जताया कि Government इस दिशा में आगे कदम उठाएगी.

Rajasthan भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi शुरुआत से ही छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर गंभीर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और वह केवल Political विरोध के लिए इस मामले को उठा रही है.

BJP MP तरुण चुघ ने कहा कि Prime Minister ने छात्रों की भावनाओं को समझते हुए संवेदनशील संदेश दिया है. कुछ लोग छात्रों की परेशानियों को Political मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहे हैं. फास्ट ट्रैक कोर्ट के फैसले से छात्रों के हित में सब होगा.

वहीं, भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी पहले भी कई चुनाव हार चुकी है और अब अन्य मुद्दों पर राजनीति करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि कुछ आंदोलनों के जरिए कांग्रेस Political लाभ लेने का प्रयास कर रही है.

एएस