दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आदेश के बाद फोर्टिस अस्पताल पहुंची जांच टीम, गड़बड़ियां मिली

New Delhi, 25 जून . शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्पताल में अनियमिताएं और मरीजों के इलाज में बरती जा रही गंभीर लापरवाही की शिकायतों को देखते हुए Chief Minister रेखा गुप्ता ने अस्पताल के खिलाफ जांच के आदेश के बाद Thursday को विभिन्न विभागों की टीम ने अस्पताल की जांच की और वहां कई अनियमितताएं पाईं. शासन ने फोर्टिस अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई का निर्णय लिया है. विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है.

गौरतलब है कि हाल ही Chief Minister जनसेवा सदन में सुनवाई के दौरान एक परिवार ने Chief Minister को शिकायत की थी कि शालीमार बाग क्षेत्र में उनके बेटे को चाकू मारकर घायल कर दिया गया था. उनके बेटे को फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया. परिवार ने आरोप लगाया कि अस्पताल ने उसका इलाज करने से पहले उनसे धनराशि की मांग की. त्वरित व सही समय पर इलाज न मिल जाने पर उनके बेटे की मौत हो गई. इस घटना से आहत Chief Minister ने अस्पताल में बरती जा रही अनियमितताओं व मरीजों के इलाज में बरती जा रही गंभीर लापरवाही को देखते हुए जांच के आदेश जारी किए थे.

Thursday को मध्य-उत्तरी जिले के डीएम एसएस परिहार के नेतृत्व में स्वास्थ्य, नगर निगम, अग्निशमन व अन्य विभागों ने अस्पताल की जांच की. इस दौरान उन्हें कई शिकायतें मिलीं. बिल्डिंग बायलॉज का दुरुपयोग, अवैध निर्माण, आग बुझाने के सिस्टम में गड़बड़ी, बेसमेंट का मिसयूज और चिकित्सीय नियमों के लिए बनाई गई एसओपी में भी गंभीर लापरवाही भी पाई गई.

टीम ने cctv फुटेज की जांच कर पाया कि जो युवक चाकू लगने से मारा गया था, वह खुद चलकर इमरजेंसी में पहुंचा था. इससे यह अहसास होता है कि अगर उसका सही समय पर इलाज होता तो उसकी जान बच जाती. टीम ने इमरजेंसी विभाग के रिकॉर्ड की भी जांच की है. डीएम के अनुसार इन अनियमितताओं व मरीजों के इलाज में बरती गई लापरवाही को ध्यान में रखते हुए अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई का निर्णय लिया गया है. जांच की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है.

एमएस/