बिहार : सावन की पहली सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

मुजफ्फरपुर, 3 अगस्त . सावन की पहली Monday ी पर उत्तर बिहार के प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. Sunday देर रात से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं. Monday सुबह से ही पूरा मंदिर परिसर और आसपास का इलाका ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजता रहा.

मंदिर प्रशासन के अनुसार, देर शाम तक करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने की संभावना है. श्रद्धालु करीब 87 किलोमीटर दूर पहलेजा घाट से गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते हुए बाबा गरीबनाथ के दरबार पहुंच रहे हैं. स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ बिहार के विभिन्न जिलों और पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में कांवरिए मंदिर पहुंचे. भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए मंदिर से लगभग पांच किलोमीटर पहले से ही कतारबद्ध व्यवस्था की गई है.

Monday सुबह साढ़े छह बजे तक करीब 50 हजार श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके थे. Sunday रात 10 बजे से शुरू हुआ जलाभिषेक का सिलसिला देर शाम तक लगातार जारी रहने की संभावना है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं. मंदिर परिसर, मेला क्षेत्र और कांवरिया पथ पर बड़ी संख्या में Police बल, महिला एवं पुरुष Policeकर्मी तथा स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है.

जिलाधिकारी और वरिष्ठ Police अधीक्षक स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं. भीड़ अधिक होने के कारण सभी श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से अरघा के माध्यम से जल अर्पित कराया जा रहा है. मंदिर के मुख्य पुजारी विनय पाठक ने कहा कि प्रत्येक Monday ी के लिए मंदिर प्रशासन पूरी तैयारी के साथ रहता है.

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहता है कि किसी भी श्रद्धालु या कांवरिए को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी श्रद्धालु आसानी से बाबा गरीबनाथ के मस्तक पर जल अर्पित कर सकें. उन्होंने बताया कि सुबह तक 50 से 60 हजार श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके थे और देर शाम तक यह संख्या डेढ़ लाख से अधिक पहुंचने का अनुमान है.

वरिष्ठ Police अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर Police बल तैनात है और cctv कैमरों तथा ड्रोन के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है. उन्होंने कहा कि यातायात प्रबंधन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. Patna-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सामान्य वाहनों की आवाजाही सीमित की गई है, जबकि आपातकालीन सेवाओं को छूट दी गई है. उन्होंने लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील करते हुए कहा कि social media पर नजर रखने के लिए साइबर टीम भी लगातार सक्रिय है.

एमएनपी/एसके