पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, सीएम धामी ने शोक जताया

पौड़ी/देवप्रयाग, 7 अगस्त . उत्तराखंड के पौड़ी जनपद में Friday को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. यह दुर्घटना पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर कुंडधार के निकट हुई, जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. सीएम ने इस घटना पर दुख जताया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 11:30 बजे थाना देवप्रयाग को सूचना मिली कि कुंडधार क्षेत्र में एक वाहन सड़क से नीचे खाई में गिर गया है. सूचना मिलते ही थाना देवप्रयाग Police, एसडीआरएफ तथा स्थानीय प्रशासन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया.

हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू कर बेस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है.

घटना पर उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है. Chief Minister ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है. उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों के समुचित एवं त्वरित उपचार तथा गंभीर रूप से घायलों को आवश्यकता पड़ने पर एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर करने के निर्देश दिए हैं.

Chief Minister ने दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि भगवान बदरी विशाल से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक एक ही परिवार के थे. ये सभी लक्सर के जीतपुर रायपुर के रहने वाले थे. ये सभी पौड़ी की तरफ जा रहे थे लेकिन कुंडाधार के पास वाहन अनियंत्रित हो गया और खाई में गिर गया. इस हादसे में एक बच्चे की जान बचाई गई है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

एएमटी/पीएम