
जहानाबाद, 4 जुलाई . बिहार के जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र में Saturday को फल्गु नदी से बालू उठाने के पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. चौतीपीपर गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान हथियारबंद अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर पहुंची Police ने मुख्य आरोपी विष्णु शर्मा उर्फ विष्णु डॉन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है.
Police के अनुसार, घटना Saturday सुबह की है. सूचना मिलते ही डायल-112 और घोसी थाना की Police टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. पीड़ित पक्ष की ओर से दर्ज कराए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि ग्राम गिंजी निवासी विष्णु शर्मा उर्फ विष्णु डॉन अपने 10 नामजद साथियों तथा करीब 20 अज्ञात हथियारबंद लोगों के साथ चौतीपीपर गांव पहुंचा.
आरोप है कि फल्गु नदी से अवैध बालू उत्खनन के पुराने विवाद को लेकर पहले गाली-गलौज की गई और उसके बाद जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी गई. इस गोलीबारी में पीड़ित पक्ष के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. चिकित्सकों की निगरानी में सभी का उपचार किया जा रहा है.
Police के पहुंचने की सूचना मिलते ही हमलावर मौके से भागने लगे. इसी दौरान स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से मुख्य आरोपी विष्णु शर्मा उर्फ विष्णु डॉन, पिता अवधेश शर्मा, निवासी गिंजी को मौके पर ही पकड़ लिया गया. Police ने उसे हिरासत में लेने के साथ ही घटनास्थल से दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं. मौके के निरीक्षण के दौरान फायरिंग में इस्तेमाल किए गए कारतूसों के कई खोखे भी बरामद किए गए हैं. Police ने इस मामले में घोसी थाना में संबंधित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है.
मामले में फरार 10 नामजद आरोपियों और अन्य अज्ञात हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल Police पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं. जहानाबाद Police ने कहा है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है. Police का कहना है कि अवैध खनन, फायरिंग और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.
–
एमएनपी/डीएससी
Skip to content