मुजफ्फरनगर में मकान की छत गिरने से चार बच्चों समेत पांच की मौत

मुजफ्फरनगर, 19 जुलाई . उत्तर प्रदेश के मुजफ्फर नगर जिले में बारिश के बीच दर्दनाक हादसा हुआ है. थाना फुगाना क्षेत्र के गांव हबीबपुर में एक मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के आठ लोग मलबे में दब गए, जिसमें चार बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही Police और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. सीओ फुगाना नरेंद्र यादव Police टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया. मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

Police प्रशासन और स्थानीय बचाव टीमों की मदद से मौके पर राहत कार्य लगातार जारी है. वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं.

वहीं, Police की ओर से जारी बयान में बताया गया कि थाना फुगाना क्षेत्र में मकान गिरने की सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा, वरिष्ठ Police अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा और अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं.

Police के अनुसार, हादसे में एक व्यक्ति और चार बच्चों की मौत हुई है, जबकि दो लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. राहत और बचाव कार्य जारी है.

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इस वक्त बारिश हो रही है और कई जगह से हादसे भी सामने आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के बीच दीवारें कमजोर हो गईं थीं, जिसके बाद यह हादसा हुआ है.

घटना के बाद तमाम जिले वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर शवों को बाहर निकाला गया है. राहच बचाव कार्य जारी है. इस घटना में पांच लोगों की मौत हुई है. सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं और रिश्ते में दादा-पोते थे.

एएमटी/