
ढेंकानाल, 23 जुलाई . Odisha के ढेंकानाल जिले में Wednesday देर रात एक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया. शादी समारोह से लौट रहे युवकों की गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी. इस हादसे में पांच युवकों की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य को सुरक्षित निकाल लिया गया. दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
यह हादसा ढेंकानाल सदर थाना क्षेत्र के छतिया गांव में हुआ. Police के अनुसार, शादी समारोह में शामिल होकर युवक लौट रहे थे. वह अचानक चालक का नियंत्रण खो बैठा और सीधे तालाब में जा गिरा. हादसे के समय वाहन में सात युवक मौजूद थे.
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया. स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दो युवकों को जीवित निकाला, लेकिन बाकी पांच युवक पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
मृतकों की पहचान चालक चंद्रकांत स्वाइन, अभिनाश साहू, राकेश साहू, श्रीराम साहू और अभिजीत साहू के रूप में हुई है. इनमें चंद्रकांत स्वाइन, अभिनाश साहू, राकेश साहू और श्रीराम साहू ढेंकानाल जिले के मोतांगा क्षेत्र के बंगुरिसिंह गांव के रहने वाले थे, जबकि अभिजीत साहू सिमिनाई गांव का निवासी था. Police के मुताबिक, सभी मृतकों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच थी.
सभी युवक मोतांगा के बंगुरिसिंह से इंदीपुर आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया. हादसे में घायल दोनों युवकों को तुरंत ढेंकानाल जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
Police ने मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि वाहन तालाब में कैसे गिरा और हादसे की असली वजह क्या थी. शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि वाहन के अनियंत्रित होने के कारण यह दुर्घटना हुई, हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.
–
Skip to content