
Lucknow, 20 जुलाई . राजधानी Lucknow स्थित जवाहर भवन की एक इमारत में Monday सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ और Police की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया. दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. प्रशासन के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी घटनास्थल की जानकारी देते हुए कहा कि आग कैंटीन से शुरू हुई थी. उन्होंने बताया कि आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है और घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है.
उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी. प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी.
जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह करीब 10 बजे मिली थी. सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई.
उन्होंने बताया कि आग इमारत की चौथी मंजिल पर स्थित कैंटीन में लगी थी. सुरक्षा को देखते हुए पूरी इमारत को खाली करा लिया गया और अंदर मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
डीएम ने कहा कि राहत और बचाव कार्य के दौरान इमारत के अंदर किसी व्यक्ति के फंसे होने की कोई जानकारी नहीं मिली. मौके पर 10 से अधिक फायर टेंडर तैनात किए गए थे, जिन्होंने आग बुझाने का काम किया. फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.
फायर सर्विस की डीजी पद्मजा चौहान ने बताया कि आग जवाहर भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी. यह एक सरकारी कार्यालय की इमारत है और फिलहाल आग पर नियंत्रण पा लिया गया है. विभाग की टीम आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है.
उन्होंने कहा कि घटना के बाद जवाहर भवन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई. मौके पर भारी Police बल तैनात रहा. अधिकारियों ने बताया कि अब प्राथमिकता आग लगने के कारणों की जांच और प्रभावित हिस्से की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना है.
बता दें कि यूपी की राजधानी Lucknow के जवाहर भवन में भीषण आग लगी है. जवाहर भवन में कई सरकारी विभागों के दफ्तर हैं. फिलहाल दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी है. बताया जा रहा है कि जवाहर भवन की कैंटीन में आग लगी है. हालांकि गनीमत रही कि आग लगने से पहले सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए.
–
पीएम
Skip to content