
नोएडा, 15 जुलाई . नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र स्थित मामूरा गांव में Wednesday को एक दर्दनाक अग्निकांड ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया. गली नंबर-2 स्थित जी-4 भवन के ग्राउंड फ्लोर पर अचानक भीषण आग लग गई, जिसने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया.
आग इतनी तेजी से फैली कि बिल्डिंग में रहने वाले लोग अंदर ही फंस गए और चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ग्राउंड फ्लोर पर एक इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी चार्जिंग पर लगी हुई थी. इसी दौरान बैटरी में स्पार्किंग हुई, जिसके बाद आसपास खड़े पेट्रोल चालित वाहनों ने आग पकड़ ली.
देखते ही देखते आग ने पूरे निचले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया और घना धुआं पूरे भवन में फैल गया. जिस समय हादसा हुआ, भवन के अंदर एक पीजी (पेइंग गेस्ट) भी संचालित हो रहा था, जिससे वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस, Police और प्रशासन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं. अग्निशमन विभाग ने सात फायर टेंडर, एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया.
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया और भवन में फंसे लगभग 50 लोगों एवं परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. हालांकि इस हादसे में दो लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी. धुएं और आग की चपेट में आने से एक महिला और एक पुरुष की तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई. दोनों को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
मौके पर वरिष्ठ Police अधिकारी भारी Police बल के साथ मौजूद रहे और राहत कार्य की लगातार निगरानी करते रहे. Police ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच के आधार पर थाना फेस-3 Police ने भवन के मालिक एवं लीज धारक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है. Police का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
–
पीकेटी/डीएससी
Skip to content