दिल्ली: साहिल लोचब की एफआईआर दर्ज, कांग्रेस ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना

New Delhi, 21 अगस्त . जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्र साहिल लोचब की शिकायत पर First Information Report दर्ज होने के बाद कांग्रेस ने इसे राहुल गांधी की लगातार कोशिशों का नतीजा बताया है. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली Police और केंद्र Government की आलोचना की.

केसी वेणुगोपाल ने अपने पोस्ट में कहा कि राहुल गांधी के घंटों तक विरोध प्रदर्शन करने और First Information Report दर्ज करने की मांग उठाने के बाद आखिरकार दिल्ली Police को झुकना पड़ा. उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक संज्ञेय अपराध का मामला था और सामान्य परिस्थितियों में तुरंत First Information Report दर्ज हो जानी चाहिए थी, लेकिन दिल्ली Police ने कार्रवाई में देरी की. उन्होंने कहा कि बढ़ते जनदबाव के बाद आखिरकार First Information Report दर्ज करनी पड़ी, जो यह दर्शाता है कि लोगों को अपने बुनियादी संवैधानिक अधिकारों के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है.

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की दृढ़ता और लगातार प्रयासों की वजह से साहिल लोचब की शिकायत पर First Information Report दर्ज हो सकी. उन्होंने कहा कि संसद मार्ग थाने के बाहर राहुल गांधी के लगभग छह घंटे के धरने के बाद यह कार्रवाई हुई. जयराम रमेश ने दावा किया कि Haryana के रहने वाले छात्र साहिल लोचब के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया, जिससे उनकी एक आंख की रोशनी चली गई और उन्हें गंभीर शारीरिक चोटें आईं. आरोप लगाया गया कि यह सब केंद्र Government के इशारे पर हो रहा था, जिसकी वजह से First Information Report दर्ज नहीं की जा रही थी.

गौरतलब है कि Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संसद मार्ग थाने के बाहर लंबे धरने के बाद दिल्ली Police ने जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन के दौरान घायल हुए साहिल लोचब की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ First Information Report दर्ज की है.

First Information Report में साहिल लोचब ने आरोप लगाया है कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद तक निकाले जा रहे छात्र मार्च के दौरान उन पर धातु के पैलेट दागे गए थे. उनका दावा है कि इस घटना में उनकी दाहिनी आंख की रोशनी चली गई और शरीर के कई हिस्सों में 200 से अधिक छर्रे धंसे हुए हैं.

साहिल ने शिकायत में कहा है कि वह दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) के छात्र हैं और शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल हुए थे. उनके अनुसार, प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज और भगदड़ के बीच उन पर कई बार पैलेट दागे गए, जिसके बाद उन्हें गंभीर चोटें आईं.

कांग्रेस इस पूरे मामले को छात्रों के अधिकारों और Police कार्रवाई से जोड़कर उठा रही है, जबकि मामले की जांच अब दिल्ली Police द्वारा की जा रही है.

–आईएएनए

एएमटी/डीएससी