
मालेगांव, 25 जून . Maharashtra के मालेगांव में पैगम्बर इस्लाम और इस्लामी हस्तियों के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर नाजिया इलाही खान के खिलाफ पहली First Information Report दर्ज किए जाने का मामला सामने आया है. यह कार्रवाई ऑल इंडिया सुन्नी जमीयतुल इस्लाम के पदाधिकारियों द्वारा की गई शिकायत के आधार पर की गई है.
संगठन ने आरोप लगाया है कि नाजिया इलाही खान लंबे समय से मुस्लिम समुदाय और उसकी धार्मिक मान्यताओं के खिलाफ विवादित बयान देती रही हैं, जिससे समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं.
ऑल इंडिया सुन्नी जमीयतुल इस्लाम, मालेगांव के प्रतिनिधि सूफी नुरुल अयन साबरी ने से बातचीत में बताया, “दो दिन पहले संगठन की ओर से देशभर में संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया था. मालेगांव के अतिरिक्त Police अधीक्षक (एडिशनल एसपी) को भी एक ज्ञापन देकर नाजिया इलाही खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी.”
सूफी नुरुल अयन साबरी के अनुसार, संगठन ने आरोप लगाया है कि नाजिया इलाही खान ने पैगम्बर इस्लाम, हजरत आयशा सिद्दीका और अन्य इस्लामी हस्तियों के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं. इसके अलावा उन पर इस्लामिक त्योहारों और धार्मिक परंपराओं को लेकर भी विवादित बयान देने का आरोप लगाया गया है. उन्होंने कहा कि संगठन ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए मालेगांव सिटी Police स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर First Information Report दर्ज की गई है.
साबरी ने कहा कि समुदाय में इस मुद्दे को लेकर गहरा रोष और नाराजगी है. उनका आरोप है कि नाजिया इलाही खान लगातार मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाने वाले बयान देती रही हैं. उन्होंने Police प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करने और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई करने की मांग की है.
संगठन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि Police मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कानूनी कदम उठाएगी. वहीं, Police की ओर से अभी तक मामले में विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि शिकायत और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जाएगी.
–
एससीएच/पीएम
Skip to content