
सागर, 4 जुलाई . Madhya Pradesh के सागर जिले में महिला डॉक्टर से कथित तौर पर छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में भाजपा नेता और उनके एक साथी के खिलाफ Police ने First Information Report दर्ज की है. फिलहाल, Police आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है.
महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ मामले में भाजपा नेता पर First Information Report दर्ज, गिरफ्तारी के लिए Police की दबिश
भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा कार्यसमिति सदस्य अनिल श्रीवास्तव पर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) की महिला डॉक्टर ने कथित छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं. अतिरिक्त Police अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी ने बताया कि महिला डॉक्टर की शिकायत के आधार पर भाजपा नेता सहित दो आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत First Information Report दर्ज की गई है.
कथित छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा कार्यसमिति सदस्य अनिल श्रीवास्तव और उनके एक साथी के खिलाफ Police ने मामला दर्ज कर लिया है. Police आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है.
अतिरिक्त Police अधीक्षक ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए गिरफ्तारी की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. घटना बीती रात करीब 1 बजे की है. आरोप है कि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में मौजूद भाजपा नेता अनिल श्रीवास्तव ने महिला डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसके गुप्त अंगों को छूने की कोशिश की, जब महिला डॉक्टर ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने कथित रूप से उसे गोली मारने की धमकी दी.
घटना के विरोध में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों में भारी आक्रोश है. सुबह से ही डॉक्टर हड़ताल पर बैठ गए, जिसके चलते बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं. अस्पताल में मरीजों और परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
डॉक्टरों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं, मेडिकल कॉलेज परिसर और अस्पताल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.
–
डीसीएच/
Skip to content