
Lucknow, 13 जून . उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में Police को चकमा देकर बंदी फरार हो गया. सूचना मिलते ही Police विभाग में हड़कंप मच गया. Police ने बंदी के खिलाफ First Information Report दर्ज कर तलाश कर रही है.
किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के गांधी वार्ड में भर्ती विचाराधीन बंदी 39 वर्षीय हैदर अली बेग Friday सुबह Police कस्टडी से भाग निकला. बंदी की निगरानी में तैनात हेड constable दिनेश कुमार, हेड constable धर्मेन्द्र सिंह और फरार बंदी हैदर अली बेग के खिलाफ जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी ने चौक थाने में First Information Report दर्ज कराई है.
दरअसल, Odisha के बालेश्वर जिले के चांदीपुर निवासी हैदर अली 7 जनवरी 2025 से जिला जेल में बंद था. हैदर को उल्टी और रक्तस्त्राव की शिकायत के कारण 31 मई को जेल अस्पताल और फिर बलरामपुर अस्पताल में भर्ती किया गया. हालत बिगड़ने पर 4 जून को केजीएमयू में शिफ्ट किया गया था. Friday सुबह करीब 11 बजे बंदी रक्षक नागेश चन्द्र सरोज ने बंदी हैदर के गायब होने की सूचना दी.
फरार बंदी हैदर अली पर फर्जी सैन्य अधिकारी बनकर सरोजनीनगर की महिला के यौन शोषण का आरोप है. उसने शादी का झांसा देकर साढ़े चार लाख रुपये हड़पे थे. इस इस मामले में सरोजनीनगर थाने में उसके खिलाफ First Information Report दर्ज की गई थी और 6 जनवरी 2025 को गिरफ्तार किया गया था. आरोपी हैदर अली हैदराबाद और Bengaluru में पहले प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था.
इसके पहले जनवरी में अयोध्या जिला जेल से हत्या और बलात्कार के आरोपों में बंद दो विचाराधीन कैदी बैरक की दीवार से ईंटें हटाकर फरार हो गए थे. इस बड़ी लापरवाही के बाद जेल अधीक्षक और डिप्टी जेलर सहित 12 से अधिक अधिकारियों व कर्मियों को निलंबित किया गया था. जनवरी में ही कन्नौज जिला जेल कैदी, कैदी अंकित और डिम्पी ने कंबलों को जोड़कर रस्सी बनाई और ऊंची दीवार फांदकर भाग निकले थे. इस मामले में भी जेलर और डिप्टी जेलर सहित पांच कर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया था.
–
ओपी/
Skip to content