केरल में ईडी टीम पर हमले के मामले में एफआईआर, पूर्व सीएम विजयन के घर रेड के वक्त हुआ था अटैक

New Delhi, 27 मई . केरल में Enforcement Directorate (ईडी) की टीम पर हुए हमले के मामले में अब बड़ा कानूनी एक्शन शुरू हो गया है. ईडी की शिकायत पर तिरुवनंतपुरम शहर के म्यूजियम थाने में First Information Report दर्ज कर ली गई है. यह मामला उस वक्त सामने आया जब ईडी की कोच्चि जोन टीम ने सीएमआरएल (कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड) और पूर्व Chief Minister पिनाराई विजयन की बेटी वीणा से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की थी.

First Information Report भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सार्वजनिक संपत्ति को क्षति निवारण अधिनियम के तहत दर्ज की गई है. यह शिकायत ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर की ओर से दी गई, जिसके आधार पर केरल Police ने मामला दर्ज किया.

First Information Report के मुताबिक, इस हमले में सिर्फ ईडी अधिकारी ही नहीं, बल्कि सीआरपीएफ और केरल Police के जवान भी पीड़ित बने हैं. जांच एजेंसियों का कहना है कि हमले में शामिल करीब 300 लोगों की पहचान की जा सकती है. अब Police वीडियो फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है.

दरअसल, Wednesday को Enforcement Directorate (ईडी) ने केरल और Bengaluru में कुल 10 जगहों पर छापेमारी की थी. कार्रवाई कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल), उसके निदेशकों और वीणा से जुड़े परिसरों में की गई. छापेमारी के दौरान कोट्टायम, एर्नाकुलम, कन्नूर, तिरुवनंतपुरम और Bengaluru के ठिकानों से कई अहम दस्तावेज, डिजिटल सबूत, निवेश से जुड़े रिकॉर्ड और बैंक एफडी बरामद किए गए.

ईडी ने इस कार्रवाई के दौरान करीब 242 बैंक खातों में मौजूद 18.36 करोड़ रुपए भी फ्रीज किए हैं. एजेंसी का दावा है कि जांच में कई महत्वपूर्ण वित्तीय लेनदेन सामने आए हैं.

तिरुवनंतपुरम में वीणा और पिनराई विजयन के आवास पर कार्रवाई पूरी होने के बाद ईडी टीम पर हमला हुआ. एजेंसी के मुताबिक, कुछ लोगों ने ईडी की गाड़ियों पर ईंट और लोहे की रॉड से हमला किया. इस दौरान एक ड्राइवर की आंख में चोट भी आई. अब इस पूरे मामले ने केरल की राजनीति और कानून-व्यवस्था पर नई बहस छेड़ दी है.

डीकेपी