खरगोन जिला सहकारी बैंक में 41.58 लाख रुपए का गबन, तीन कर्मचारियों पर एफआईआर

खरगोन, 4 जून . Madhya Pradesh के खरगोन जिले में जिला सहकारी बैंक में 41.58 लाख रुपए के कथित गबन का मामला सामने आया है. इस मामले में बैंक प्रबंधन की शिकायत के आधार पर Police ने तीन कर्मचारियों के खिलाफ First Information Report दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल तीनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और उनकी तलाश जारी है.

खरगोन के थाना प्रभारी सुदर्शन कलोसिया ने बताया कि जिला सहकारी बैंक की ओर से 41 लाख 58 हजार रुपए के गबन की रिपोर्ट दी गई थी. शिकायत मिलने के बाद संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. Police जांच में जिन तीन कर्मचारियों के नाम सामने आए हैं, उनमें शाखा प्रबंधक राजेश राठौर, कैशियर रितु गोयल और त्र्यंबक मणि शामिल हैं.

Police के मुताबिक मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है. जांच के दौरान जो भी नए तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा.

वहीं, जिला सहकारी बैंक की प्रबंध संचालक (एमडी) संध्या रोकड़े ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है. संध्या रोकड़े ने बताया कि जिला कलेक्टर को भी पत्र भेजा गया है, जिसमें आरोपियों की चल और अचल संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया गया है. बैंक का प्रयास है कि गबन की गई राशि की वसूली जल्द से जल्द की जा सके.

उन्होंने बताया कि आरोपियों के बैंक खातों, फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) और लॉकरों को भी चिन्हित किया गया है. इसके अलावा उनकी अन्य संपत्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है ताकि कानूनी प्रक्रिया के तहत राशि की वसूली की जा सके.

एमडी के अनुसार, कैशियर रितु गोयल सहित तीनों आरोपी अभी तक फरार हैं और उनके बारे में कोई नई जानकारी नहीं मिली है. Police लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई है.

फिलहाल Police और बैंक प्रशासन दोनों स्तर पर जांच जारी है. अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और गबन की पूरी राशि की वसूली के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे.

पीआईएम/एबीएम