
New Delhi, 11 अगस्त . केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने Tuesday को ब्रिक्स वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक में भाग लेने के लिए हवाई जहाज के बजाय वंदे India ट्रेन से यात्रा कर सबका ध्यान खींचा.
वित्त मंत्रालय के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से इस यात्रा की तस्वीरें और जानकारी साझा की गईं. पोस्ट में बताया गया कि निर्मला सीतारमण New Delhi से jaipur तक वंदे India ट्रेन से पहुंचीं, जहां ब्रिक्स एफएमसीबीजी की बैठक आयोजित होनी है.
यात्रा के दौरान वित्त मंत्री ने ट्रेन में अपने सह-यात्रियों से आत्मीयता से बातचीत की. मंत्रालय द्वारा साझा की गई दूसरी पोस्ट के अनुसार, इस सफर में मीडिया स्टडीज में पोस्ट-ग्रेजुएशन कर रहे दो छात्र और दो युवा मीडिया प्रोफेशनल भी उनके साथ jaipur जा रहे थे.
इन चारों युवाओं को वित्त मंत्री के साथ बैठकर देश और दुनिया के अहम मुद्दों पर चर्चा करने का मौका मिला. बातचीत के दौरान जियोपॉलिटिक्स, वैश्विक अर्थव्यवस्था, India की आर्थिक प्रगति और युवाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर खुलकर विचार-विमर्श हुआ.
वित्त मंत्रालय ने बताया कि युवाओं ने वित्त मंत्री से करियर, स्टार्टअप, डिजिटल अर्थव्यवस्था और India के विकास में युवाओं की भूमिका को लेकर सवाल पूछे. सीतारमण ने धैर्यपूर्वक सभी सवालों के जवाब दिए और युवाओं को आगे बढ़कर देश की अर्थव्यवस्था में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया.
वंदे India जैसी आधुनिक ट्रेन से यात्रा करना न केवल समय की बचत करता है, बल्कि यह Prime Minister Narendra Modi के ‘जन भागीदारी’ और ‘जन संवाद’ के विचार को भी दर्शाता है. वित्त मंत्री का सह-यात्रियों और खासकर युवाओं से संवाद करना इसी सोच का हिस्सा माना जा रहा है.
ब्रिक्स एफएमसीबीजी की बैठक jaipur में हो रही है. इस बैठक में ब्रिक्स देशों के वित्त मंत्री और केंद्रीय बैंक गवर्नर वैश्विक आर्थिक स्थिति, व्यापार, डिजिटल भुगतान प्रणाली, सतत विकास और वित्तीय सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे. India इस वर्ष ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है, ऐसे में इस बैठक का महत्व और बढ़ जाता है.
–
एससीएच/डीकेपी
Skip to content