
लंदन, 27 जून . ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने Friday को एफआईएच प्रो लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए चिर प्रतिद्वंद्वी Pakistan को 7-1 से रौंदा. लंदन के ली वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर्स में खेले गए मुकाबले में 0-1 से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी की.
India ने दूसरे और तीसरे क्वार्टर में लगातार अंतराल पर गोल करते हुए मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा और Pakistan को बड़े अंतर से हराया. सुखजीत सिंह (19वें मिनट), हरमनप्रीत सिंह (26वें मिनट), हार्दिक (34वें मिनट), जुगराज सिंह (35वें मिनट), अभिषेक (41वें मिनट), राज कुमार पाल (43वें मिनट), और दिलप्रीत सिंह (53वें मिनट) ने India के लिए एक-एक गोल किया. Pakistan की ओर से एकमात्र गोल अबू महमूद ने 13वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर किया.
यह Pakistan के खिलाफ India की लगातार 17वीं जीत है और हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में टीम अपने दबदबे को एक बार फिर कायम रखने में सफल रही है. इस जीत के साथ India अंक तालिका में स्पेन से आगे 7वें स्थान पर आ गया. India के 15 मैचों में 17 प्वाइंट हैं, जबकि स्पेन के इतने ही मुकाबलों में 16 प्वाइंट हैं. स्पेन को अपने आखिरी मुकाबले में अर्जेंटीना के खिलाफ शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, Pakistan की यह टूर्नामेंट में 15वीं हार है.
India ने मैच के दौरान 36 बार Pakistan के सर्कल में प्रवेश किया और 13 पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए. इनमें से तीन पर गोल करने में सफलता मिली. दूसरी ओर, Pakistan ने 18 बार भारतीय सर्कल में प्रवेश किया, लेकिन वह कोई फील्ड गोल नहीं कर सका. उसे छह पेनल्टी कॉर्नर मिले, जिनमें से सिर्फ एक को गोल में बदल पाया.
भारतीय मिडफील्ड में हार्दिक सिंह और मनप्रीत सिंह ने शानदार खेल दिखाया. वहीं अभिषेक, दिलप्रीत सिंह और मंदीप सिंह ने लगातार Pakistan के डिफेंस पर दबाव बनाए रखा. शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक सिंह को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. मैच की शुरुआत में Pakistan ने बढ़त बनाई. 13वें मिनट में अबू महमूद ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया. पहले क्वार्टर में India को भी तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन टीम उनका फायदा नहीं उठा सकी.
India ने दूसरे क्वार्टर में शानदार वापसी की. 19वें मिनट में सुखजीत सिंह ने बराबरी का गोल किया. इसके बाद 26वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर शानदार ड्रैग फ्लिक लगाकर India को 2-1 की बढ़त दिला दी. इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने लंबे और सटीक पास के जरिए Pakistan के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाया.
दूसरे हाफ में India ने पूरी तरह मैच पर कब्जा कर लिया. 34वें मिनट में मिले पेनल्टी स्ट्रोक पर हार्दिक सिंह ने गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया. इसके एक मिनट बाद तेज काउंटर अटैक पर जुगराज सिंह ने चौथा गोल दागकर India की बढ़त 4-1 कर दी. इसके बाद भी भारतीय टीम ने अपना आक्रामक खेल जारी रखा. 41वें मिनट में सुखजीत सिंह के शानदार पास पर अभिषेक ने गोल कर स्कोर 5-1 कर दिया.
44वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह के ड्रैग फ्लिक पर मिले रिबाउंड को राज कुमार पाल ने गोल में बदलकर India की बढ़त को 6-1 कर दिया. मैच के 54वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने शानदार मूव को गोल में तब्दील करते हुए मैच में India के लिए सातवां गोल दागा. मुकाबलों के अंतिम मिनटों में Pakistan को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन भारतीय डिफेंस ने दोनों मौकों पर शानदार बचाव किया. अनुभवी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह ने रक्षा पंक्ति को मजबूती से संभाला और Pakistan को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया.
–
एसएम/एएस
Skip to content