
मैड्रिड, 9 मई . विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) महासचिव टेड्रोस एडनॉम घेबेयेसस ने Saturday को बताया कि वो स्पेन पहुंच चुके हैं. टेड्रोस के अनुसार वो कैनरी द्वीपसमूह के टेनेरिफ में एमवी होंडियस से उतरने वाले चालक समूह और यात्रियों को सुरक्षित उतारने की प्रक्रिया की निगरानी करेंगे. उनके साथ सरकारी अधिकारी भी इसमें शामिल होंगे.
इससे पहले स्पेन पहुंचने की जानकारी डब्ल्यूएचओ चीफ ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर दी. उन्होंने कहा, “मैं स्पेन पहुंच गया हूं, जहां मैं वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ टेनेरिफ की यात्रा करूंगा, ताकि एमवी होंडियस क्रूज जहाज से यात्रियों, चालक दल और स्वास्थ्य विशेषज्ञों को सुरक्षित उतारने की प्रक्रिया की निगरानी की जा सके.”
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि “फिलहाल जहाज पर हंता वायरस के लक्षण वाला कोई व्यक्ति नहीं मिला है.” टेड्रोस ने कहा कि कैनरी द्वीपसमूह और दुनिया के बाकी हिस्सों के लिए खतरा “कम” है.
एमवी होंडियस पर सवार तीन यात्रियों, एक डच दंपति और एक जर्मन महिला की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोग इस इससे संक्रमित पाए गए हैं. यह बीमारी आमतौर पर चूहों के जरिए फैलती है.
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया था कि संक्रमित लोगों में एंडीज वायरस पाया गया है, जो हंता वायरस का एकमात्र ऐसा प्रकार है जो इंसान से इंसान में फैल सकता है. इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है. करीब 150 लोगों को लेकर चल रहे डच-ध्वज वाले जहाज के Sunday को टेनेरिफ पहुंचने की उम्मीद है. इसके बाद यात्रियों को विशेष उड़ानों के जरिए उनके देश भेजा जाएगा.
टेड्रोस की ही तरह Friday को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा था कि हंता वायरस से आम जनता को कम खतरा है.
डब्ल्यूएचओ प्रवक्ता क्रिश्चियन लिंडमियर ने पत्रकारों से कहा, “यह एक खतरनाक वायरस है, लेकिन मुख्य रूप से उसी व्यक्ति के लिए जो वास्तव में संक्रमित है. आम जनता को इसे ज्यादा खतरा नहीं है. यह वायरस इतना संक्रामक नहीं है कि आसानी से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल जाए.”
डब्ल्यूएचओ के अनुसार Friday आठ संदिग्ध मामलों में से छह की पुष्टि हो चुकी थी लेकिन इसके बाद जहाज पर कोई नया संदिग्ध मामला सामने नहीं आया.
–
केआर/
Skip to content