
New Delhi, 19 जुलाई . दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक व्यक्ति पर अपनी ही 13 साल की बेटी के यौन उत्पीड़न करने का आरोप है. Police फरार आरोपी की तलाश कर रही है.
Police के मुताबिक, किशोरी की मां की शिकायत पर महिंद्रा पार्क Police स्टेशन में पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. इसके बाद आरोपी पिता के फरार होने की खबर मिली.
किशोरी ने बताया कि उसके पिता शाकिर अली उसकी दादी के साथ बादली गांव में रहते हैं, जबकि वह अपनी मां और अपने 10 साल के भाई के साथ जहांगीरपुरी में रहती है. 7 जुलाई को जब उसकी मां और भाई घर पर नहीं थे तो उसके पिता उनके घर आए.
Police ने कहा कि इस दौरान उसने कथित तौर पर उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और किसी को भी इस बारे में बताने पर उसे और उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी.
आरोपी फरार है और उसे ढूंढने और पकड़ने की कोशिश की जा रही है. इस मामले में और जानकारी का इंतजार है.
इसी तरह का एक मामला कुछ माह पूर्व राजधानी दिल्ली से प्रकाश में आया था. यहां एक सौतेले पिता पर बेटी की इज्जत लूटने का आरोप लगा था. नाबालिग लड़की अपने सौतेले पिता के इस घिनौने जुर्म के बाद प्रेग्नेंट हो गई थी. Police ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था.
उस दौरान पीड़िता ने बताया था कि उसका सौतेला पिता लगातार काफी समय से उसके साथ संबंध बना रहा था. मना करने पर जान से मारने की धमकी देता था.
–
डीकेएम/
Skip to content