
Bhopal , 6 जुलाई . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में विकसित हो रहे औद्योगिक क्षेत्र हमारे किसानों के लिए समृद्धि का द्वार खोलेंगे. युवाओं को रोजगार मिलेगा. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर Bhopal में सतगढ़ी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क और कन्वेंशन सेंटर का भूमि पूजन करते हुए Chief Minister यादव ने कहा कि Madhya Pradesh इकलौता राज्य है, जिससे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व Prime Minister अटल बिहारी वाजपेयी का विशेष नाता रहा है.
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर Monday को Bhopal को सतगढ़ी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क और कन्वेंशन सेंटर की बड़ी सौगात मिली है. आज एक नया इतिहास बन रहा है. यह इंडस्ट्रियल पार्क देश के पहले उद्योग मंत्री डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम से जाना जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India अपनी अलग पहचान बना रहा है. उन्होंने गरीब, अन्नदाता, युवा और नारी कल्याण पर विशेष जोर दिया. राज्य Government प्रदेश के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है.
सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में विकसित हो रहे औद्योगिक क्षेत्र हमारे किसानों के लिए भी समृद्धि का द्वार खोलेंगे. युवाओं को रोजगार मिलेगा. गारमेंट इंडस्ट्री से कपास उत्पादक किसानों को लाभ मिलेगा. हमारी Government खेत से कारखाने और उद्योग को बाजार से जोड़ने के लिए कार्य कर रही है. Bhopal प्राकृतिक सुंदरता और झील-तालाबों की नगरी है, लेकिन अब यह स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क भी राजधानी की पहचान बनेगा. अनेक क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सृजित होंगे.
उन्होंने कहा कि विकसित India 2047 के संकल्प की पूर्ति में Madhya Pradesh भी विकास के मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. सतगढ़ी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क में ही 15 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा. रक्षा बंधन से पहले प्रदेश की बहनों को भी हर महीने सौगात मिल रही है. अब तक Chief Minister लाड़ली बहन योजना में राज्य Government 50 हजार करोड़ से अधिक राशि लाड़ली बहनों को दे चुकी है. अब बहनें रोजगार आधारित उद्योगों में काम करेंगी तो उन्हें 5000 रुपए अलग से दिया मिलेगा.
Chief Minister ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने ‘एक देश, एक विधान, एक निशान, एक प्रधान’ की बात कही थी. उनके इस संकल्प को साकार करने के लिए राज्य में अब समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. समाज के हर वर्ग के लिए कानून एक जैसा होना चाहिए. प्रदेश की जनता ने तय कर लिया है कि डंके की चोट पर हर हालत में यूसीसी मध्यप्रदेश में लागू होगा. इसके लिए कमेटी ने सभी धर्म-समुदाय के सुझाव लिए ताकि किसी के साथ भेदभाव न हो. अब Madhya Pradesh एक समान कानून लागू करने वाला देश के बड़े राज्यों में शामिल प्रदेश बन जाएगा.
उन्होंने आगे कहा कि राज्य में बिजली, पानी और सड़क हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हो रही है. सतगढ़ी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क से राजाभोज विमानतल की दूरी महज 25 किलोमीटर है. रानी कमलापति स्टेशन भी मात्र 15 किलोमीटर की दूरी पर है. Bhopal का वेस्टर्न बायपास भी यहीं से गुजरेगा. सतगढ़ी के 25 एकड़ क्षेत्र में 10 हजार क्षमता वाला एक आधुनिक कन्वेंशन सेंटर भी बनेगा.
–
एसएनपी/डीकेपी
Skip to content