‘प्रधानमंत्री के विदेश दौरों से बढ़ेगी किसानों की आमदनी’, किसान हाजी नाजिम ने की पीएम मोदी के कृषि विजन की तारीफ

पुणे, 21 मई . India की वैश्विक पहचान हमेशा से एक कृषि प्रधान देश के रूप में रही है. इसी संदर्भ में पुणे के प्रगतिशील किसान हाजी नाजिम शेख ने Prime Minister के वैश्विक प्रयासों की सराहना करते हुए एक सकारात्मक बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि Prime Minister जब भी विदेश दौरों पर जाते हैं और भारतीय कृषि, किसानों तथा कृषि उत्पादों की बात करते हैं, तो इससे पूरी दुनिया में एक सकारात्मक संदेश जाता है.

किसान हाजी नाजिम शेख ने से बातचीत में कहा कि India को हमेशा कृषि प्रधान देश माना जाता है. कृषि प्रधान देश के Prime Minister जब भी दूसरे देशों में जाते हैं, वे कृषि की बात करते हैं और किसानों की फिक्र करते हैं. इससे भविष्य में किसानों को जरूर लाभ मिलेगा और उनकी आय भी बढ़ेगी.

उन्होंने कहा कि अनाज को लेकर पूरी दुनिया में अफरातफरी की स्थिति रहती है. मेरा मानना है कि उस हालात में Prime Minister Narendra Modi के प्रयास जरूर सफल होंगे.

वैश्विक मंचों पर India के बढ़ते प्रभाव और देश के पारंपरिक खान-पान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के Prime Minister Narendra Modi के प्रयासों की भी जमीनी स्तर पर सराहना हो रही है. पुणे के किसान हाजी नाजिम शेख ने मोटे अनाज यानी ‘मिलेट्स’ (जैसे बाजरा, ज्वार और रागी) को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए Prime Minister के विजन की जमकर तारीफ की है. शेख ने कहा कि पीएम मोदी के ठोस प्रयासों के कारण ही आज India का यह पारंपरिक और पौष्टिक आहार दुनिया भर के लोगों की डाइनिंग टेबल तक पहुंच सका है.

किसान हाजी नाजिम शेख ने कहा, “पीएम मोदी ने वैश्विक मंचों पर हमेशा India की बात रखी है. इसी प्रयास के परिणाम स्वरूप संयुक्त राष्ट्र ने 2023 को ‘अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स (मोटा अनाज) वर्ष’ घोषित किया. इसका पूरा श्रेय Prime Minister मोदी को ही जाता है.”

डीसीएच/