फाल्टा उपचुनाव : भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा को भारी बढ़त, तीसरे दौर में 21 हजार वोटों से आगे

कोलकाता, 24 मई . पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में फाल्टा विधानसभा उपचुनाव की मतगणना Sunday सुबह 8 बजे शुरू हुई. मतगणना के तीसरे दौर के बाद भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने 21,583 वोटों के साथ भारी बढ़त बना ली है.

सीपीआई(एम) उम्मीदवार शंभूनाथ कुर्मी 7,346 वोट लेकर दूसरे स्थान पर हैं जबकि कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुर रज्जाक मौला को 1,470 वोट मिले हैं. तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान 1,062 वोटों के साथ चौथे स्थान पर चल रहे हैं. India निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान हुआ था.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के अनुसार, मतगणना कुल 21 चरणों में पूरी होगी और दोपहर 1 बजे तक अंतिम परिणाम घोषित होने की संभावना है. मतगणना केंद्र पर तृणमूल कांग्रेस के मतगणना प्रतिनिधि अनुपस्थित रहे. टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने पुनर्मतदान से ठीक एक दिन पहले अपना नामांकन वापस ले लिया था. हालांकि, उन्होंने पहले चरण के मतदान में हिस्सा लिया था.

21 मई को हुए पुनर्मतदान में 88 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया था. मतदाताओं ने बताया कि यह पहला मौका था जब वे बिना किसी दबाव, धमकी या बाधा के शांतिपूर्ण रूप से वोट डाल सके. पूरे मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई थी.

फाल्टा विधानसभा क्षेत्र डायमंड हार्बर Lok Sabha क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जहां टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी तीन बार सांसद रह चुके हैं. 2021 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी के शंकर कुमार नशकर ने यहां 41,000 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी. वर्तमान उपचुनाव में भाजपा ने देबांग्शु पांडा, सीपीआई(एम) ने शंभूनाथ कुर्मी और कांग्रेस ने अब्दुर रज्जाक को अपना उम्मीदवार बनाया है.

मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. तीनों प्रमुख दलों के प्रत्याशी और कार्यकर्ता परिणाम का इंतजार कर रहे हैं. यदि भाजपा इस सीट पर जीत हासिल करती है तो यह पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी के लिए बड़ा झटका होगा.

Police और प्रशासन ने मतगणना केंद्र के आसपास शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त बल तैनात किया है. दोपहर तक सभी 21 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद आधिकारिक परिणाम घोषित किए जाएंगे.

एससीएच/पीएम