
पुणे, 22 अप्रैल . Maharashtra के पुणे से Wednesday को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां ऑनलाइन मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर भरोसे के रिश्ते का फायदा उठाकर एक महिला से 26 लाख 50 हजार रुपए की ठगी करने वाले फर्जी इसरो साइंटिस्ट का आखिरकार पर्दाफाश हो गया है.
आरोपी ने महिला से शादी का वादा, बेटी की पढ़ाई का खर्च उठाने की मीठी बातें और भावनात्मक जाल में फंसाकर लाखों की ठगी को अंदाज दिया.
आरोपी की पहचान आदर्श प्रशांत म्हात्रे (34 वर्ष) के रूप में हुई है, जो स्वप्निल वारूले, हेमंत गायकर और जयेश पाटिल जैसे अलग-अलग नामों से भी पहचान बना रहा था. अलीबाग, तुर्भे और रसायनी इलाके में रहने वाले इस शख्स ने मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म पर खुद को इसरो का साइंटिस्ट बताकर फर्जी प्रोफाइल बनाई थी.
आरोपी ने महिला से संपर्क कर शादी का प्रस्ताव रखा और कहा कि, “आपकी बेटी की पढ़ाई की पूरी जिम्मेदारी मैं उठाऊंगा.” ऐसा भरोसा दिलाकर उसने महिला का विश्वास जीत लिया. धीरे-धीरे उसने महिला को आर्थिक लेन-देन में उलझाया और कर्ज लेने के लिए मजबूर करते हुए ऑनलाइन माध्यम से 26.5 लाख रुपए की ठगी कर ली.
घटना के बाद येरवडा Police स्टेशन में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए Police ने जांच तेज की. जांच के दौरान पता चला कि आरोपी पहले से ही नवी Mumbai के रबाले Police स्टेशन में दर्ज एक अन्य मामले में गिरफ्तार है. इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर 15 अप्रैल को उसे इस मामले में भी गिरफ्तार किया गया.
जांच में एक राहत की बात यह सामने आई कि ठगी गई रकम में से करीब 21 लाख रुपए Police ने आरोपी के बैंक खाते से बरामद कर लिए हैं. इस पूरी कार्रवाई में येरवडा Police स्टेशन के अधिकारियों और कर्मचारियों की अहम भूमिका रही. वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में Police निरीक्षक (अपराध) विजय ठाकुर के नेतृत्व में यह कार्रवाई सफलतापूर्वक अंजाम दी गई.
–
डीके/
Skip to content