
नई दिल्ली, 29 अप्रैल . social media पर ‘ब्रिक्स’ को लेकर भ्रामक खबरें फैलाई गईं, जिनमें दावा किया गया कि India को ब्रिक्स संगठन से बाहर किया जा सकता है और उसकी जगह Pakistan और तुर्की को शामिल किया जाएगा. विदेश मंत्रालय (एमईए) ने अपनी आधिकारिक फैक्ट चेक यूनिट के जरिए दावों को झूठा बताया है.
social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एमईए की फैक्ट चेक यूनिट ने Wednesday को एक ‘फेक न्यूज अलर्ट’ जारी किया, जिसमें यूजर्स को ऑनलाइन शेयर किए जा रहे ‘झूठे और बेबुनियाद दावों’ के प्रति आगाह किया गया.
पोस्ट में लिखा, “कृपया social media पर ऐसे झूठे और बेबुनियाद दावों और पोस्ट से सावधान रहें.”
फैक्ट चेक यूनिट ने कई वायरल पोस्ट के स्क्रीनशॉट शेयर किए, जिनमें दावा किया गया था कि India या तो ‘ब्रिक्स’ से हट रहा है, या फिर यह समूह India की जगह Pakistan को शामिल करने की योजना बना रहा है.
इन तस्वीरों पर बड़े अक्षरों में ‘फेक’ लिखा हुआ था और इनमें गुमराह करने वाले दावे किए गए थे कि ‘ब्रिक्स India को इस समूह से बाहर निकाल देगा’ और ‘Pakistan’ उसकी जगह ले लेगा.
विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि ‘ब्रिक्स’ के भीतर India की भूमिका अब भी मजबूत और सक्रिय बनी हुई है. India अगले महीने मई में ही New Delhi में ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की पूर्ण बैठक अध्यक्षता करने वाला है.
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव India दौरे की पुष्टि खुद रूस ने की है. 14 और 15 मई को मंत्री सर्गेई लावरोव New Delhi में ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की पूर्ण बैठक में हिस्सा लेंगे.
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव अगले महीने India आएंगे, यहां वे New Delhi में होने वाली ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे. रूस के विदेश मंत्रालय ने Wednesday को इसकी जानकारी दी.
मॉस्को में एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने बताया कि लावरोव India के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर भी बातचीत करेंगे. इसमें दोनों देशों के बीच होने वाली बैठकों का कार्यक्रम, खासकर भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की तैयारियां शामिल होंगी.
यह आयोग व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग से जुड़े मुद्दों पर काम करता है. इसके अलावा दोनों देश आपसी हित के अन्य मामलों पर भी चर्चा करेंगे.
India की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करने का अच्छा मौका होगी. इसमें वैश्विक शासन व्यवस्था को बेहतर बनाने और दुनिया के देशों की भूमिका बढ़ाने पर खास ध्यान दिया जाएगा.
प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने बताया कि इस वर्ष सितंबर में New Delhi में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारी के संदर्भ में रणनीतिक साझेदारी को विकसित करने के लिए आगे के कदमों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, और ब्रिक्स के साझेदार देशों के विदेश मंत्रियों की भागीदारी भी कुछ सत्रों में संभव होगी.
उन्होंने यह भी कहा कि लावरोव की India यात्रा के दौरान India के विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी होगी, जिसमें दोनों देशों के रिश्तों के पूरे दायरे पर बात होगी. इसके अलावा उच्च और कार्य स्तर पर होने वाले आगामी संपर्कों के कार्यक्रम पर भी चर्चा होगी. अंतर-सरकारी आयोग की बैठकों की तैयारी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.
–
एवाई/डीकेपी
Skip to content