
Patna, 14 जून . बिहार के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर मद्य निषेध विभाग की परीक्षा के उम्मीदवारों की भारी भीड़ जमा हो गई और ट्रेन की अपर्याप्त सुविधाओं को लेकर हिंसा भड़क गई. घंटों तक तोड़-फोड़ और पत्थरबाजी होती रही, जिसमें कई लोग घायल हो गए. Police ने अतिरिक्त बल तैनात किया है और सीसीटी फुटेज के जरिए मामले की जांच कर रही है. उपद्रव के समय मौजूद रहे प्रत्यक्षदर्शियों ने से पूरी दास्तां बताई.
प्रत्यक्षदर्शी राजकुमार ने कहा, “बिहार Police की परीक्षा थी, जिसकी वजह से स्टेशन पर बहुत भीड़ थी. कोई स्पेशल ट्रेन नहीं चली थी, जो भी ट्रेन आ रही थी, उसमें बहुत भीड़ थी. ट्रेन नहीं तो अभ्यर्थियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी. मौके पर मौजूद प्रशासन पत्थरबाजी देख पीछे हट गया. पत्थर लगने से स्टेशन पर लगी स्टालों को नुकसान पहुंचा है.”
प्रत्यक्षदर्शी करन कुमार ने बताया, “स्टेशन पर परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में छात्र पहुंचे थे. युवा अचानक आक्रोशित होकर ट्रेन पर पथराव शुरू कर दिया. पथराव से कई दुकानों को नुकसान पहुंचा और कई यात्रियों को भी चोटें लगी हैं. पत्थरबाजी में कई Policeकर्मियों को चोटें आई हैं. रात में 12.30 बजे से हंगामा, पत्थरबाजी शुरू हुआ, जो सुबह 5 बजे तक चला. Police ने बड़ी मशक्कत से हालात पर काबू पाया.
आईजी जितेंद्र राणा के मुताबिक, लगभग 200-250 छात्र ट्रेन को चलने से रोक रहे थे. जब Police ने आरपीएफ, जीआरपी और जिला Police बल के साथ मिलकर उन्हें रास्ता खाली करने के लिए मनाने की कोशिश की, तो उनमें से कुछ लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी. जान-माल के नुकसान को रोकने के लिए Police ने जरूरी कार्रवाई की. Police ने भीड़ को हटा दिया गया और अब सभी ट्रेनें फिर से चलने लगी हैं. पथराव में कुछ कर्मियों को भी पत्थर लगे. Police इस मामले में पथराव करने वालों की पहचान कर रही है. इसके साथ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. Police का कहना है कि उपद्रवियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
–
ओपी/पीएम
Skip to content