
New Delhi/पोर्ट ऑफ स्पेन, 9 मई . India के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने आधिकारिक दौरे के दौरान त्रिनिदाद और टोबैगो में कई हाई-लेवल बैठकें कीं. इन बैठकों में उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग, सांस्कृतिक संबंधों, शैक्षणिक पहलों और क्षेत्रीय साझेदारी पर फोकस किया.
Saturday सुबह त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचने पर विदेश मंत्री जयशंकर ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “त्रिनिदाद और टोबैगो वापस आकर खुशी हुई. गर्मजोशी से स्वागत के लिए विदेश मंत्री शॉन सोबर्स को धन्यवाद. अगले दो दिनों में एक फायदेमंद दौरे की उम्मीद है.”
इस दौरे के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर ने Prime Minister कमला प्रसाद-बिसेसर से मुलाकात की और द्विपक्षीय तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की. एक्स पर बैठक की जानकारी साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “पीएम कमला प्रसाद-बिसेसर से मिलकर बहुत खुशी हुई. द्विपक्षीय सहयोग और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी सलाह को महत्व देता हूं.”
मंत्री त्रिनिदाद और टोबैगो में स्कूली बच्चों के लिए ‘मेड इन इंडिया’ लैपटॉप वितरण कार्यक्रम में Prime Minister प्रसाद-बिसेसर के साथ भी शामिल हुए. Prime Minister Narendra Modi के पहले के वादे का जिक्र करते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, “त्रिनिदाद और टोबैगो के स्कूली बच्चों को मेड इन इंडिया लैपटॉप देने के कार्यक्रम में Prime Minister कमला प्रसाद-बिसेसर के साथ शामिल हुआ. पिछले साल पीएम Narendra Modi के वादे को पूरा करते हुए, यह सीखने, जागरूकता और अवसर का संदेश है.”
विदेश मंत्रालय और कैरिकॉम (सीएआरआईसीओएम) मामलों से जुड़े झंडा फहराने के कार्यक्रम के दौरान विदेश मंत्री ने दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों पर जोर देते हुए कहा, “India के पारंपरिक रूप से त्रिनिदाद और टोबैगो के साथ बहुत अच्छे और दोस्ताना संबंध रहे हैं. ये संबंध साझा इतिहास, उपनिवेशवाद के खिलाफ संघर्ष और क्रिकेट के खास जुड़ाव पर आधारित हैं. दोनों देशों के लोगों में बहुत कुछ समान है.”
जयशंकर ने इस दौरे के दौरान कई समझौतों की घोषणा भी की. एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा, “आज पर्यटन, विदेश मंत्रालय और कैरिकॉम भवन के सोलराइजेशन, क्विक इम्पैक्ट प्रोजेक्ट्स और आयुर्वेद चेयर की स्थापना को लेकर समझौते हुए.”
विदेश मंत्री का त्रिनिदाद और टोबैगो की संसद में भी स्वागत किया गया. इस बारे में जानकारी साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “त्रिनिदाद और टोबैगो की संसद में स्वागत पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं. पीएम कमला प्रसाद-बिसेसर को उनके अच्छे शब्दों के लिए धन्यवाद.”
इस दौरे में सांस्कृतिक जुड़ाव का भी रंग देखने को मिला. विदेश मंत्री जयशंकर ने वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर ब्रायन लारा से मुलाकात की और एक्स पर उनके साथ एक तस्वीर साझा की, जिसका कैप्शन था, “वन एंड ओनली ब्रायन लारा के साथ.”
एक अन्य पोस्ट में जयशंकर ने लिखा, “त्रिनिदाद और टोबैगो के विदेश मंत्रालय में आयोजित झंडा फहराने की सेरेमनी से सम्मानित महसूस कर रहा हूं. हमारे साथ जुड़ने के लिए ब्रायन लारा का धन्यवाद.”
बता दें कि विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर जमैका और सूरीनाम में अपने कार्यक्रमों के बाद कैरिबियन क्षेत्र के तीन देशों के आधिकारिक दौरे के अंतिम पड़ाव के तौर पर त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचे.
–
एएस
Skip to content