
Lucknow, 17 जून . India और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला Wednesday को Lucknow के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है. Lucknow Police ने इस मैच के सुरक्षित और शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए व्यापक स्तर पर इंतजाम किए हैं.
Lucknow संयुक्त Police आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) बबलू कुमार ने से खास बातचीत में कहा, “मैच के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था Lucknow Police की तरफ से सुनिश्चित की गई है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से विशेष टीम के द्वारा स्टेडियम और आस-पास के जगहों की पूरी छानबीन करा ली गई है. cctv और सर्विलांस का सहारा लिया गया है. स्टेडियम के आस-पास त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है. इसे आंतरिक, मध्य और बाहरी तीन कॉर्नर के रूप में बांटा गया है. सुरक्षा व्यवस्था में 3 एसपी रैंक के अधिकारी, 6 एडिशनल एसपी, 16 डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारी लगाए गए हैं और इन्हीं के नेतृत्व में Police बलों की तैनाती हुई है.”
यातायात व्यवस्था पर उन्होंने कहा, “यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी व्यापक व्यवस्था की गई है. 1 एसपी, 3 एडिशनल एसपी और 8 डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारियों की तैनाती की गई है.”
उन्होंने कहा, “दोनों टीमों को भी कड़ी सुरक्षा प्रदान की गई है. होटल से लेकर स्टेडियम तक उनके साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी. करीब 3,000 Police बलों को नियुक्त किया गया है. इससे मैच के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी और लोग आनंद के साथ मैच का लुत्फ ले सकेंगे. स्टेडियम में विधिवत जांच के बाद ही दर्शकों को स्टेडियम में जाने की अनुमति दी जा रही है.”
Lucknow Police की तरफ से फैंस से भी शांति व्यवस्था बनाए रखने और नियमों का पालन करने की अपील की गई है.
भारतीय टीम धर्मशाला में खेले गए वनडे सीरीज का पहला मैच जीत सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है.
–
पीएके
Skip to content