
Patna, 11 अगस्त . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने Tuesday को कहा कि राज्य Government का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाकर जनता के विश्वास को और मजबूत करना है. उन्होंने अधिकारियों को आम नागरिकों की शिकायतों का पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. ‘Chief Minister सचिवालय स्थित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम हॉल में आयोजित ‘राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम’ में आज राज्यभर से कुल 181 आवेदक पहुंचे, जिनके मामलों का निष्पादन किया गया.
इस दौरान Chief Minister ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सहयोग शिविरों के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया है. जिन आवेदकों को अपने मामलों के निर्णय से संतुष्टि नहीं है, उनके लिए राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम की व्यवस्था की गई है, ताकि उनकी शिकायतों का पुनः परीक्षण कर न्यायसंगत और त्वरित निर्णय लिया जा सके.
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के बाद यह भी सुनिश्चित किया जाए कि वह दोबारा अतिक्रमण की चपेट में न आए. Chief Minister ने वृद्धा पेंशन और राशन कार्ड के पात्र आवेदकों को शीघ्र लाभ दिलाने को कहा. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पात्र व्यक्ति को तकनीकी कारणों से सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए. Chief Minister ने कहा कि सभी पदाधिकारी आम नागरिकों के साथ सम्मानजनक और संवेदनशील व्यवहार करें.
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निष्पादन में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. आवेदन के निष्पादन में सहयोग नहीं करने या कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि Government का लक्ष्य है कि सहयोग शिविर के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान 30 दिनों के भीतर किया जाए. साथ ही बरसात के बाद नई सड़कों के निर्माण का काम पूरा करने की दिशा में तेजी से कार्य करने का निर्देश दिया. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जिलों से आए आवेदकों ने सहयोग शिविर की सराहना की.
उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था के माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है. कुछ मामलों में संतुष्टि नहीं मिलने के कारण वे राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उनकी समस्याओं पर सुनवाई की गई. Chief Minister ने कहा कि राज्य Government जनसेवा के संकल्प के साथ काम कर रही है और प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष समाधान Government की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना ही Government का लक्ष्य है.
कार्यक्रम में उप Chief Minister बिजेन्द्र प्रसाद यादव, संबंधित विभागों के मंत्री, Chief Minister के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, Police महानिदेशक विनय कुमार, Chief Minister के सचिव लोकेश कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव मौजूद रहे. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिलाधिकारी और वरीय अधिकारी भी कार्यक्रम से जुड़े.
–
एमएनपी/डीकेपी
Skip to content