केतन अग्रवाल हत्याकांड : आरोपी चेतन चौधरी के घर के एक्सक्लूसिव विजुअल्स आए सामने

Mumbai , 24 जून . पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी चेतन बाबूलाल चौधरी के घर के एक्सक्लूसिव विजुअल्स सामने आए हैं. मामले से जुड़ी जानकारी के अनुसार, Monday रात Police ने चेतन चौधरी को इसी घर से गिरफ्तार किया था. स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के मुताबिक, इस घर में चेतन के साथ उसकी चार बहनें और माता-पिता रहते हैं.

वहीं, जब के रिपोर्टर ने आरोपी के परिजनों से बातचीत करने की कोशिश की, तो परिवार की ओर से किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया गया. फिलहाल Police आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच जारी है.

बता दें कि केतन अग्रवाल की मौत के मामले में गिरफ्तार आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी को कोर्ट ने सात दिन की Police कस्टडी में भेज दिया है. वहीं, इस केस को लेकर बचाव पक्ष और पीड़ित परिवार के दावे एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं. जहां बचाव पक्ष इसे एक दुर्घटना बता रहा है. दूसरी तरफ, पीड़ित परिवार का आरोप है कि यह एक सुनियोजित हत्या और पहले से रची गई साजिश थी.

यह पूरा मामला 18 जून का है, जब Maharashtra के पुणे के लोनावला स्थित लोहागढ़ में ट्रेकिंग के दौरान कारोबारी परिवार के 24 वर्षीय युवक केतन अग्रवाल की मौत की सूचना Police को उसकी मंगेतर सिया गोयल ने दी, जिनकी इंगेजमेंट फरवरी में हुई थी और दोनों लोहागढ़ किले में घूमने के लिए आए हुए थे. सिया ने Police को बताया कि केतन अग्रवाल फिसल के गिर गया और उसकी किले से नीचे गिरने से मृत्यु हो गई है.

पहले इस घटना को हादसा माना गया था, लेकिन Police जांच, cctv फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और तकनीकी जांच के आधार पर Police ने इस घटना में हत्या का मामला दर्ज किया. जांच, मृतक के रिश्तेदारों और दोस्तों से हुई बातचीत में Police को कुछ ऐसे तथ्य प्राप्त हुए, जिससे हत्या की आशंका बढ़ गई.

Police जांच में आगे पता चला कि सिया गोयल का चेतन चौधरी नाम का एक दोस्त है. इन दोनों के बीच आपस में कुछ एक वर्ष के आसपास से पहचान थी. इन दोनों ने ही केतन अग्रवाल की हत्या को लेकर योजना बनाई थी और उसी के तहत इस घटना को अंजाम दिया.

Police ने बताया कि लोहागढ़ किले पर इन्होंने केतन अग्रवाल को धक्का दिया, जिससे वह नीचे गिरा और उसकी मृत्यु हो गई. इसी आधार पर Police ने सिया और चेतन को हिरासत में लिया और दोनों ने कड़ी पूछताछ के दौरान अपना गुनाह कबूल कर लिया है. वहीं, Police आगे की जांच कर रही है.

डीके/एबीएम