भरत तिवारी मामले में सभी को न्यायिक जांच का इंतजार करना चाहिए: मिथिलेश तिवारी

Patna, 24 जून . बिहार Government में मंत्री मिथिलेश तिवारी ने चर्चित भरत तिवारी मामले पर कहा कि प्रदेश Government ने न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं. उन्होंने अपील की कि रिपोर्ट आने तक सभी को धैर्य रखना चाहिए.

Patna में मिथिलेश तिवारी ने से बातचीत में कहा कि घटना में शामिल Policeकर्मियों पर कार्रवाई हो चुकी है, इसलिए विधि व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सभी की है. Government वहां के लोगों की भावनाओं के साथ है. सीएम सम्राट चौधरी ने लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं. धैर्य रखना चाहिए और कानून का सम्मान भी करना चाहिए. न्यायिक जांच की रिपोर्ट आने के बाद उसी के अनुसार कार्रवाई होगी.

मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि शिक्षक हमारे गौरव के प्रतीक हैं. अधिकांश शिक्षक अपने दायित्वों का निर्वहन अच्छे ढंग से करते हैं. कुछ शिक्षक ऐसे भी हैं जो केवल हाजिरी लगाकर चले जाते हैं, उन पर पैनी नजर रखी जा रही है.

उन्होंने कहा, “शिक्षकों पर सवाल नहीं उठाना चाहिए, लेकिन अगर कोई कोताही बरतेगा तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई होगी.”

मंत्री ने न्यू एजुकेशन पॉलिसी की सराहना करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छी नीति है और Government इसे पूरी निष्ठा व प्रामाणिकता के साथ लागू कर रही है. शिक्षकों की मांग के अनुरूप उन्हें सम्मान देने का काम किया जा रहा है, जिससे शिक्षकों की भूमिका और बढ़ गई है.

दूसरी ओर, भरत तिवारी केस में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो न्यायिक जांच का दायरा स्पष्ट होना चाहिए. अगर इसमें गृह मंत्रालय या गृह विभाग की भूमिका है तो उसकी भी जांच होनी चाहिए. कोई भी Police अधिकारी Patna से आदेश मिले बिना गोली नहीं चला सकता, इसलिए जांच में यह पता लगाया जाना चाहिए कि गोली चलाने का आदेश किसने दिया.

प्रशांत किशोर ने कहा कि Government ने जांच की घोषणा तो कर दी है, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं किया है कि जांच किस बात की होगी और इसका दायरा क्या होगा. क्या गृह मंत्री की भूमिका की भी जांच होगी? क्या Patna से गोली चलाने का आदेश देने वाले एसटीएफ अधिकारी की जांच होगी? क्या गोली चलाने के आदेश पर हस्ताक्षर करने वाले मजिस्ट्रेट के खिलाफ कार्रवाई होगी?

डीकेएम/डीकेपी