
Mumbai , 11 जून . अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी’ की रिलीज की तैयारी में जुटे फिल्म निर्माता-निर्देशक विक्रम भट्ट ने देश का नेतृत्व करने के तरीके को लेकर Prime Minister Narendra Modi की सराहना की.
फिल्म के प्रमोशन के दौरान से बातचीत में विक्रम भट्ट ने Prime Minister Narendra Modi के 12 साल के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि वह India के सबसे लंबे समय तक रहने वाले Prime Minister बन गए हैं. देश को हमेशा ऐसे नेताओं की जरूरत रही है, जिन पर लोग भरोसा कर सकें और India को Prime Minister मोदी के रूप में ऐसा नेतृत्व मिला है.
उन्होंने कहा, “हमें ऐसे नेताओं की जरूरत होती है जिन पर हम भरोसा कर सकें, जिनसे प्रेरणा ले सकें और जिन पर हमें गर्व हो. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मुश्किल समय में वे हमारी सुरक्षा और हितों का ध्यान रख सकें. पीएम मोदी ने लोगों के मन में यह विश्वास पैदा किया है कि India किसी भी बाहरी दबाव के सामने झुकने वाला नहीं है. चाहे अमेरिका-ईरान संघर्ष का मामला हो या फिर India पर लगाए गए अनुचित टैक्स और टैरिफ, उन्होंने देश के लोगों में आत्मविश्वास जगाया है.”
उन्होंने आगे कहा, “पीएम मोदी ने मजबूती से खड़े होकर विरोधियों को यह संदेश दिया कि अब इससे आगे नहीं बढ़ा जा सकता. लंबे समय तक हम बड़ी शक्तियों के ऐसे दबावों और हमलों का सामना करते रहे, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं मिलता था. हमें ऐसा महसूस होता था कि हमारी ओर से मजबूती से कोई बात रखने वाला नहीं है. एक फिल्ममेकर के तौर पर देखें तो हर किसी को ऐसी कहानी पसंद आती है, जिसमें अन्याय का जवाब दिया जाए. इसी वजह से मोदी जी हमारे लिए एक नायक की तरह हैं.”
फिल्म के बारे में उन्होंने कहा, “हॉन्टेड 3डी और मेरी अब तक की यात्रा काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है. मेरी मां के निधन और अचानक जेल जाने जैसी कठिन परिस्थितियों के दौरान फिल्म के निर्माता और मेरे करीबी मित्र आनंद पंडित हमेशा मेरे साथ खड़े रहे.”
उन्होंने आगे कहा, “एक समय ऐसा भी आया था जब मैंने आनंद जी से कहा था कि फिल्म को मेरे बिना ही रिलीज कर दें, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया. मैं उनका धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने ऐसे दौर में मेरा साथ दिया, जब मुश्किल समय में अक्सर लोग साथ छोड़ देते हैं. उनकी हिम्मत, साहस और समर्थन की वजह से अब हम 12 जून को ‘हॉन्टेड 3डी’ रिलीज करने के लिए तैयार हैं. दर्शक नए रोमांच के लिए तैयार हो जाएं.”
–
एमटी/डीकेपी
Skip to content