
New Delhi, 17 जून . उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने मोदी Government के 12 वर्षों के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा कि इन 12 वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं, जिन्हें कांग्रेस 120 वर्षों में भी नहीं कर पाती.
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के विकास के लिए काम किया है और नागरिकों का भरोसा जीता है. ‘आत्मनिर्भर भारत’ विजन के तहत इन 12 सालों में सभी सेक्टर में जो काम हुआ है, वह कांग्रेस 120 सालों में भी नहीं कर पाती. आज देश विकास, भरोसे और विरासत का शानदार रूप देख रहा है और इस सफर में कई उपलब्धियां हासिल हुई हैं. गरीब कल्याण, युवा सशक्तिकरण, किसान समृद्धि और नारी शक्ति के उत्थान को केंद्र में रखकर Prime Minister मोदी विकसित India के संकल्प को नई गति प्रदान कर रहे हैं.
Union Minister चिराग पासवान ने कहा कि मोदी Government के 12 सालों के कार्यकाल में मुश्किल हालात और चुनौतियों के बावजूद हमारे देश ने जिस तरह से तरक्की की है, वह वाकई असाधारण है. ये हालात सामान्य नहीं थे. जब हम जवाहरलाल नेहरू की बात करते हैं, तो उन्होंने उस दौर में काम किया जब देश को आजादी मिली थी और विपक्ष नाममात्र का था. उसी दौर में उन्होंने अपना रिकॉर्ड बनाया था. ऐसे में Prime Minister मोदी को उनकी उपलब्धियों के लिए पहचाना जा रहा है, तो यह हम सभी के लिए गर्व की बात है जो उनका समर्थन करते हैं और उन पर भरोसा रखते हैं.
दूसरी ओर, बिहार के जमुई में भवन में आयोजित विकसित India संकल्प सम्मेलन में चिराग पासवान ने हिस्सा लिया. उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में हुए विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी कार्यों का उल्लेख करते हुए विकसित India के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. साथ ही उन्होंने आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध India के निर्माण में सभी की सहभागिता पर बल दिया.
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में India ने राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन देखा है. सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसी साहसिक कार्रवाइयों ने आतंकवाद के प्रति India की जीरो टॉलरेंस की नीति को स्पष्ट करते हुए विश्व को यह संदेश दिया है कि राष्ट्र की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा. सीमाओं पर सुदृढ़ अवसंरचना, सेनाओं का आधुनिकीकरण और रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता ने India को अधिक सक्षम, आत्मविश्वासी और शक्तिशाली बनाया है.
–
डीकेएम/डीकेपी
Skip to content