कर्नाटक में मुफ्त योजनाओं की झड़ी भी कांग्रेस को सत्ता में नहीं ला पाएगी : संजय निरुपम

Mumbai , 4 जून . शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने कर्नाटक के नए Chief Minister को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि 18 महीने बाद चुनाव होना है और लोग नए सीएम पद की शपथ ले रहे हैं.

शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने से बात करते हुए कहा, “कर्नाटक में लगभग 18 महीने बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. हाल ही में Chief Minister बने डीके शिवकुमार के फैसलों पर चुनावी प्रभाव साफ दिख रहा है. Chief Minister पद की शपथ लेने के तुरंत बाद छात्रों के लिए मुफ्त बस पास की घोषणा की.”

निरुपम ने भविष्यवाणी की कि अगले 18 महीनों में कर्नाटक में ऐसी कई मुफ्त योजनाएं शुरू की जाएंगी, क्योंकि शिवकुमार ज्यादा से ज्यादा वोटरों को अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं. हालांकि, संजय निरुपम ने स्पष्ट कहा, “मैं आज ही कह रहा हूं कि कर्नाटक में कांग्रेस सत्ता में वापस नहीं आएगी.”

Prime Minister Narendra Modi के देश में सबसे लंबे कार्यकाल तक पीएम रहने के रिकॉर्ड पर निरुपम ने बधाई दी. उन्होंने कहा, “India के पहले Prime Minister पंडित जवाहरलाल नेहरू ही एकमात्र ऐसे Prime Minister थे, जिन्होंने लगातार 12 वर्षों तक पद संभाला था. अब तक किसी ने भी यह रिकॉर्ड नहीं तोड़ा था.”

निरुपम ने आगे कहा, “यह गर्व और सम्मान की बात है कि हमारे Prime Minister Narendra Modi ने नेहरू द्वारा स्थापित इस मील के पत्थर को तोड़ दिया है. यह उनकी दिन-रात की अथक मेहनत और जनता से सीधे जुड़ाव का परिणाम है. इसी वजह से जनता ने लगातार तीसरी बार उनके नेतृत्व वाली Government को चुना है.”

तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों में बंटने और पार्टी में बढ़ते असंतोष पर संजय निरुपम ने कहा कि टीएमसी लगातार टूट रही है. एक-एक करके नेता ममता बनर्जी से दूर होते जा रहे हैं. निरुपम ने विशेष रूप से कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम का जिक्र किया, जिन्हें ममता बनर्जी के बाद टीएमसी में दूसरे नंबर का नेता माना जाता था.

उन्होंने बताया कि फिरहाद हकीम और अभिषेक बनर्जी के बीच लंबे समय से टकराव चल रहा था. अब फिरहाद हकीम टीएमसी छोड़ रहे हैं और ममता बनर्जी के खिलाफ नई टीम तैयार कर रहे हैं. यह घटनाक्रम टीएमसी के लगातार कमजोर होते संगठन और आंतरिक कलह को उजागर करता है.

एबीएम