यूरोप डे के मौक पर यूरोपीय यूनियन के नेताओं ने दी बधाई

New Delhi, 9 मई . यूरोप में शांति, एकता और ऐतिहासिक शूमन घोषणा की याद में हर साल 9 मई को यूरोप डे मनाया जाता है. इस मौके पर यूरोपीय देशों के नेताओं ने शुभकामनाएं दीं. India के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और फ्रांस के President इमैनुएल मैक्रों समेत कई नेताओं ने यूरोप डे की बधाई दी.

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा, “आज 9 मई है और आज यूरोप डे है. आज हम इस बात पर विचार करते हैं कि कौन-सी चीज हमें एक साथ जोड़ती है और क्या चीज हमें खास तौर पर यूरोपीय बनाती है. यह हमारी वह क्षमता है, जिसके जरिए हम अपने मतभेदों को संभालते हुए एकता में ताकत तलाशते हैं. यह हमारे मूल्यों, लोकतंत्र, आजादी और बराबरी के प्रति हमारा बिना शर्त प्यार है.”

उन्होंने आगे कहा, “यह फुटबॉल के प्रति हमारा जुनून भी है, जिसके लिए हम दुनिया भर में मशहूर हैं. आज हम इस बात पर भी सोचते हैं कि यूरोप हमारी जिंदगी में असल मायनों में क्या महत्व रखता है. शायद यह हमारे स्टार्टअप्स के लिए एक बड़ा अवसर है. यह वह इरास्मस यात्रा है, जिसे हम कभी नहीं भूलेंगे. और यह एहसास भी कि हमारे पास दुनिया की सबसे अच्छी जीवन गुणवत्ता है. आज हम एक ऐसे यूरोप का जश्न मना रहे हैं, जो हमारी परवाह करता है, हमारे लिए काम करता है और हम सभी से मिलकर बना है. हैप्पी यूरोप डे.”

यूरोपीय परिषद (ईयू काउंसिल) के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने कहा, “आज यूरोप डे है, यह आपका दिन है. आज हम अपने साझा यूरोपीय प्रोजेक्ट का जश्न मना रहे हैं और यह भी देख रहे हैं कि मिलकर काम करने से हम क्या हासिल कर सकते हैं. यूरोपीय संघ इस बात का प्रमाण है कि जब हम बंटवारे की जगह एकता और संघर्ष की जगह सहयोग चुनते हैं, तो हम शांति, आजादी और खुशहाली का भविष्य बना सकते हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “जो कभी यूरोप की पिछली पीढ़ियों का सपना था, वह आज एक जीवंत सच्चाई है, जिसका लाभ हम हर दिन उठाते हैं. हम सीमाओं के पार रह सकते हैं, पढ़ सकते हैं और काम कर सकते हैं. हमारे पास साझा मुद्रा है, जो हमारी सामूहिक खुशहाली का आधार है. हम अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर खड़े हैं. 27 सदस्य देशों, 24 ऑफिशियल भाषाओं और 450 मिलियन नागरिकों के साथ, हमारी विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत है. लेकिन इस ताकत को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास, समझौता और साझा जिम्मेदारी जरूरी है. जैसे-जैसे दुनिया नई चुनौतियों का सामना कर रही है, हमारी यूरोपीय वैल्यूज- आजादी, लोकतंत्र और एकजुटता- पहले से कहीं ज्यादा अहम हो गई हैं. हम सब मिलकर हर दिन साझा यूरोपीय भविष्य की रक्षा करेंगे. यूरोप जिंदाबाद.”

फ्रांस के President इमैनुएल मैक्रों ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज यूरोप डे है. आज यूरोप एक ऐसी सच्चाई है, जो पहले इतनी स्पष्ट नहीं थी. यह खंडहरों से निकली विरासत है, एक ऐसा खजाना जिसे उन महिलाओं और पुरुषों की हिम्मत ने बनाया, जिन्होंने राष्ट्रवाद और युद्ध को अपनी नियति नहीं बनने दिया. मुश्किल समय में यूरोप ने हमेशा हमारी रक्षा की है और इतिहास के दरवाजे पर दस्तक देने पर तेजी, मजबूती और एकजुटता के साथ जवाब दिया है. महामारी, आर्थिक उथल-पुथल और यूक्रेन युद्ध जैसे संकटों के दौरान भी हम डटे रहे.”

उन्होंने आगे कहा, “यूरोप सिर्फ अपने सिंगल मार्केट के फायदों तक सीमित नहीं है. यह हमारी खेती, युवाओं, विश्वविद्यालयों, रिसर्च, क्षेत्रों, नौकरियों, सांस्कृतिक विविधता, निर्यात, सीमाओं, सुरक्षा और हमारी आजादी को मजबूत करता है.”

यूक्रेन के प्रथम उपPrime Minister डेनिस श्मिहाल ने कहा, “मैं यूरोपीय संघ के Political नेतृत्व, आर्थिक सहयोग, रूस पर लगातार प्रतिबंधों के दबाव और यूक्रेन व पूरे यूरोप के भविष्य के लिए मिलकर काम करने के प्रयासों के लिए आभारी हूं. यूरोप डे पूरे महाद्वीप में एकता, शांति और सहयोग का प्रतीक है. आज हम अपने साझेदारों के साथ सिर्फ Political रूप से ही नहीं, बल्कि साझा फैसलों, साझा सुरक्षा और संयुक्त कार्रवाई के जरिए भी इस रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं.”

नाटो ने कहा, “यूरोप डे की शुभकामनाएं! यूरोपीय संघ नाटो का एक अहम और भरोसेमंद साझेदार है, जिसके साथ हम समान मूल्यों को साझा करते हैं और अंतरराष्ट्रीय शांति व सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

भारतीय कूटनीति ने भी यूरोप डे की शुभकामनाएं दीं. इसके अलावा India के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने लिखा, “यूरोपीय आयोग की उपाध्यक्ष काजा कैलास और यूरोपीय संघ को यूरोप डे की शुभकामनाएं. आज की दुनिया में हमारी रणनीतिक साझेदारी स्थिरता और मजबूती का एक महत्वपूर्ण आधार बनी हुई है. इस साल की शुरुआत में हुए 16वें भारत-ईयू शिखर सम्मेलन ने हमारे संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए स्पष्ट रोडमैप तैयार किया है.”

एएस