इटावा : पति से परेशान महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पिता ने दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप

Lucknow, 10 अगस्त . उत्तर प्रदेश के इटावा Police लाइन में करीब एक महीने के भीतर महिला की आत्महत्या का दूसरा मामला Monday को सामने आया है. 2 जुलाई को जहां एक सिपाही की पत्नी ने Police लाइन में फांसी लगाकर जान दे दी थी. वहीं, अब सैफई थाने में तैनात 2019 बैच की महिला constable प्रियंका ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसकी उपचार के दौरान पीजीआई सैफई में मौत हो गई. मामले में Police ने उसके पति रजत को गिरफ्तार कर लिया है.

मूल रूप से सहारनपुर की रहने वाली प्रियंका इटावा Police लाइन में रह रही थी. जहरीले पदार्थ के सेवन करने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई. उसे तत्काल डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर होने पर पीजीआई सैफई रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान प्रियंका ने दम तोड़ दिया.

घटना की जानकारी मिलने के बाद Police अधिकारियों ने मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचकर मामले की जांच की और परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है.

घटना को लेकर प्रियंका के बड़े भाई सौरभ के मुताबिक, उनकी बहन और सहारनपुर निवासी रजत कुमार की पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया. इसके बाद करीब तीन वर्ष पहले दोनों ने शादी कर ली. शादी के कुछ समय बाद उनके बीच विवाद शुरू हो गया. शादी के बाद रजत उसकी बहन को डरा-धमकाकर रखता था. यहां तक कि प्रियंका के social media अकाउंट भी बंद करवा दिए गए थे. पति के व्यवहार से प्रियंका काफी परेशान रहती थी. परिवार का कहना है कि वैवाहिक जीवन में लगातार विवाद और तनाव की स्थिति बनी हुई थी.

सौरभ ने बताया कि रजत पहले ही पांच लाख रुपए का लोन ले चुका था. इसके बाद वह दोबारा पांच लाख रुपए का लोन लेने के लिए प्रियंका पर दबाव बना रहा था. वहीं, प्रियंका के पिता नाथीराम ने Police को दी तहरीर में सात लाख रुपए का लोन कराने की मांग किए जाने का आरोप लगाया है. पिता नाथीराम की तहरीर के मुताबिक, शादी के बाद प्रियंका के परिवार ने एक बोलेरो कार और एक बाइक दिलवाई थी. इसके अलावा करीब दो लाख रुपए नकद देने का भी दावा किया गया है. पिता ने बताया कि बेटी की शादी में खर्च के लिए उन्होंने दो बीघा जमीन बेच दी थी. इसके बावजूद कथित तौर पर अतिरिक्त पैसों की मांग जारी रही.

परिजनों ने आरोप लगाया कि रजत आए दिन प्रियंका के साथ मारपीट करता था. पति की कथित प्रताड़ना से परेशान होकर प्रियंका करीब आठ महीने तक अपने मायके में रही थी. पिता नाथीराम का आरोप है कि लगातार मारपीट, मानसिक परेशानी और आर्थिक दबाव के कारण उनकी बेटी ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया. प्रियंका के पिता नाथीराम ने थाना सिविल लाइन में तहरीर देकर रजत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की. Police ने मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया है. परिजनों की ओर से लगाए गए दहेज उत्पीड़न, मारपीट और पैसों की मांग के आरोपों की जांच कर रही है.

मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी नगर इटावा अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि थाना सैफई में तैनात महिला constable द्वारा विषैले पदार्थ का सेवन किए जाने और उपचार के दौरान पीजीआई सैफई में उसकी मृत्यु होने के संबंध में थाना सिविल लाइन में अभियोग पंजीकृत किया गया है. मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है.

डीके/एबीएम