लखनऊ: आईपीएल मैच के दौरान इस्तेमाल होने वाले सीसीटीवी कैमरों से जुड़े उपकरण चोरी

Lucknow, 6 मई . गोमती नगर विस्तार इलाके में सेफ सिटी परियोजना के तहत लगाए गए cctv कैमरों से जुड़े उपकरण चोरी हो गए हैं. यहां शहीद पथ पर लगे करीब 40 कैमरे बंद हैं, जिससे ट्रैफिक मॉनिटरिंग और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है. चोरी हुए सामान की कीमत करीब 1.25 लाख रुपए बताई गई है.

cctv कैमरों की देखरेख करने वाली कंपनी के कर्मचारी विनोद यादव ने गोमती नगर विस्तार थाने में दी तहरीर में बताया कि Lucknow स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अंतर्गत शहीद पथ पर पोल और cctv कैमरे लगाए गए थे. 25 अप्रैल की रात करीब 10:49 बजे अज्ञात चोर पोल माउंट से स्विच, बैटरी और यूपीएस समेत अन्य उपकरण निकाल ले गए.

तहरीर में बताया गया है कि गोमती नगर विस्तार में लगे cctv कैमरों के जरूरी उपकरण, जैसे स्विच, बैटरी और यूपीएस करीब 1.25 लाख रुपए की कीमत के थे, जो किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिए हैं. इस वजह से कैमरे फिलहाल बंद हैं और काम नहीं कर रहे. इन कैमरों का इस्तेमाल ट्रैफिक Police वाहनों की निगरानी, आईपीएल मुकाबलों के दौरान शहीद पथ पर ट्रैफिक कंट्रोल, महिलाओं की सुरक्षा और अपराध रोकथाम के लिए होता था. उपकरण चोरी होने से यह निगरानी फिलहाल प्रभावित हो गई है. फिलहाल Police मामले में जांच में जुटी है.

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दौरान Lucknow के India रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडिमय में अब तक 4 मैच खेले गए हैं. यहां 1 अप्रैल को इस सीजन का पहला मैच खेला गया था, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने Lucknow सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया. इसके बाद 12 अप्रैल को Lucknow सुपर जायंट्स को Gujarat टाइटंस के हाथों 7 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी. Rajasthan रॉयल्स ने 22 अप्रैल को मेजबान टीम के खिलाफ 40 रन से जीत दर्ज की थी. इसके बाद 26 अप्रैल को खेले गया मुकाबला टाई रहा, जिसके बाद केकेआर ने सुपर ओवर में एलएसजी को हराया.

इस स्टेडियम में 7 मई को Lucknow सुपर जायंट्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru से होगा, जिसके बाद इसी मैदान पर 15 मई को एलएसजी का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा. 23 मई को Lucknow सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स इकाना स्टेडियम में आमने-सामने होंगी.

आरएसजी