
jaipur, 18 अगस्त . भाजपा नेता सतीश पूनिया को एक दिन पहले 17 अगस्त को नितिन नवीन की टीम में राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया था. Tuesday को पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पंजाब प्रभारी बनाया गया है. पार्टी की ओर से बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने पर सतीश पूनिया की प्रतिक्रिया सामने आई है.
से बातचीत करते हुए पंजाब प्रभारी बनाए जाने पर सतीश पूनिया ने कहा कि हमारी पार्टी में जब ट्रेनिंग होती है तो सभी पक्षों (संगठन, Political) में होती है. पार्टी एक बड़ी संस्था है, जिसमें सीखने को बहुत मिलता है. हमने Haryana में खूब सीखा और जमीन पर उतारा. वहां अच्छी टीम मिली और केंद्र का भी पूरा वरदहस्त था कि जो चीजें धरातल पर कर सकते थे, उसका बराबर मार्गदर्शन था. Prime Minister की सभा लोगों का एक अद्भुत आकर्षण होती है. इन सारे फैक्टर की वजह से टीम Haryana ने अच्छा काम किया.
उन्होंने कहा कि महामंत्री के तौर पर पार्टी की ओर से कल बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी, जो सामान्य कार्यकर्ता के लिए बड़ी बात है. साथ ही आज पंजाब की जिम्मेदार दी गई है. भाजपा ने धारणाएं तोड़ी हैं. त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, और दिल्ली में आम आदमी पार्टी के वजूद को तोड़ा, Maharashtra में वापसी की और बिहार में अच्छे से आए. अब भाजपा को लेकर पंजाब में भी वैचारिक तौर पर भी लोगों में जो रुझान है, उससे इनकार नहीं किया जा सकता. पंजाब में भाजपा के पक्ष में अंडर करंट है और आम आदमी पार्टी के खिलाफ एंटी-इनकंबेंसी साफ तौर पर दिख रही है.
सतीश पूनिया ने कहा कि हम लोग मिलकर कोशिश करेंगे कि पंजाब भी उस धारणा से अछूता न रहे, जिसको तोड़ने में भाजपा भरोसा करती है. आम आदमी के शासन से लोग त्रस्त हैं और कांग्रेस में विग्रह है. ऐसे में पंजाब की जनता सुख-शांति और पंजाब की तरक्की चाहती है. भाजपा जनता को भरोसा देने में पूरी तरह से सक्षम है कि हम एक अच्छा शासन देंगे.
उन्होंने कहा कि एक तो सत्ता से लड़ना अपने आप में चुनौती होती है, और दूसरा कांग्रेस वहां की पुरानी स्थापित पार्टी रही है, तो कांग्रेस के उस सिस्टम से लड़ना. लेकिन आम आदमी पार्टी की Government बनने का कारण यह था कि लोग विकल्प की तलाश में थे. आज भाजपा विकल्प के तौर पर पंजाब की जनता के सामने है. मुझे पूरा भरोसा है कि पंजाब की जनता भाजपा को पूरा अवसर देगी. पुराना पंजाब लौटाने की हमारी कोशिश रहेगी. एक अच्छी रणनीति से हम लोग चुनाव लड़ेंगे. हमारी कोशिश रहेगी कि हम अपनी खूबियों से सत्ता में आएं.
आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए सतीश पूनिया ने आगे कहा कि दिल्ली में उनकी ओर से जो वादे किए गए थे, उसको लेकर जनता के सामने वे बेनकाब हुए और पंजाब में तो और जल्दी बेनकाब हो गए. आम आदमी पार्टी ने पंजाब की जनता को जो भरोसा दिलाया था, वह टूटा है. ऐसे में मेरा मानना है कि आम आदमी पार्टी की वापसी के लिए पंजाब की जनता तैयार नहीं होगी. जैसे ‘आप’ को विकल्प के तौर पर ढूंढा, वैसे ही भाजपा को भी पंजाब की जनता विकल्प के तौर पर देखती है.
–
एसडी/
Skip to content