देहरादून में मुठभेड़, राजस्थान के दो अपराधी गिरफ्तार

देहरादून, 4 जून . उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में Thursday तड़के Police और Rajasthan के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. Police पर फायरिंग करने के बाद बदमाशों ने भागने की कोशिश की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई. Police ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके तीन अन्य साथी फरार हैं, जिनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है.

बदमाश नयागांव क्षेत्र में Police बैरियर तोड़कर भाग रहे थे. Police ने उनका पीछा किया, जिसके बाद मुठभेड़ हुई. इस दौरान बदमाशों ने Police टीम पर फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि दूसरे को भी मौके से दबोच लिया गया. आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं. घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिंकू मीणा (30) निवासी जिला दौसा (Rajasthan ) तथा विनोद कुमार मीणा (32) निवासी जिला करौली (Rajasthan ) के रूप में हुई है.

Police के अनुसार, मुठभेड़ में घायल रिंकू मीणा पर Rajasthan में हत्या समेत कई संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. दूसरे आरोपी विनोद मीणा के खिलाफ भी Rajasthan के विभिन्न थानों में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

दून Police ने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि फरार तीन आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. Police पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क की भी जानकारी जुटाई जा रही है.

इससे पहले देहरादून Police ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोकीन तस्करी के बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया था. यह कार्रवाई राजपुर थाना Police ने की. गिरफ्तार लोगों में सूडान के दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. Police ने आरोपियों के कब्जे से करीब 20 लाख रुपए मूल्य की 20.92 ग्राम अवैध कोकीन बरामद की है.

Police के अनुसार, सूचना मिली थी कि कोबरा गैंग से जुड़े ड्रग पैडलर राजपुर क्षेत्र में आयोजित होने वाली हाई-प्रोफाइल पार्टियों में कोकीन की सप्लाई करने पहुंचे हैं. इसके बाद Police ने कार्रवाई की.

एएमटी/