यूपी के एटा में ट्रांसफार्मर चोरों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दूसरा गिरफ्तार

एटा, 21 मई . यूपी के एटा में थाना कोतवाली नगर Police और बदमाशों के बीच Wednesday को देर रात हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी को Police ने हिरासत में ले लिया. मुठभेड़ के दौरान Police ने दोनों आरोपियों के पास से अवैध हथियार, चोरी का सामान और बिना नंबर प्लेट की बाइक, दो प्लास, चार रिंच, दो पाना और 7200 रुपए नकद बरामद किए गए हैं.

जानकारी के अनुसार, Wednesday देर रात करीब 12:30 बजे थाना कोतवाली नगर Police ग्राम अशोक विहार कॉलोनी गंजडुंडवारा रोड से अलीगंज जाने वाले मार्ग पर तालाब के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक Police की ओर आते दिखाई दिए. Police द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर बाइक सवार बदमाशों ने Police टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में Police की गोली एक बदमाश के बाएं पैर में लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा. वहीं दूसरे आरोपी को Police ने मौके पर ही पकड़ लिया.

घायल बदमाश ने अपना नाम केशव पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी गिरधरपुर थाना दादो जिला अलीगढ़ बताया. वहीं, पकड़े गए दूसरे आरोपी की पहचान रामसरन पुत्र लटूरी सिंह निवासी दुलीचंद्रपुर थाना सोरों जिला कासगंज के रूप में हुई है.

Police की जांच में यह सामने आया है कि दोनों आरोपियों ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र की सब्जी मंडी के पास लगे ट्रांसफार्मर से कॉपर, तेल, तार और अन्य सामान चोरी किया था. Police के अनुसार, आरोपियों का संबंध ट्रांसफार्मर चोरी की अन्य घटनाओं से भी हो सकता है.

गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, चार खोखा कारतूस 315 बोर, बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक कटर (प्लास), एक सादा प्लास, चार रिंच, दो पाना और 7200 रुपये नकद बरामद किए गए हैं.

एसपी सिटी एटा श्वेताभ पाण्डेय ने मीडिया को बताया कि बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर को निशाना बनाकर उसमें लगी कॉपर कॉइल और तेल चोरी किया गया था. कुछ दिन पहले कोतवाली देहात क्षेत्र में भी इसी तरह की घटना सामने आई थी. Police आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है.