
सुल्तानपुर, 3 जुलाई . उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में Thursday -Friday देर रात गश्त के दौरान Police और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस कार्रवाई में 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
तीन बदमाश Police की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.
अपर Police अधीक्षक बृज नारायण सिंह ने बताया कि जिले में रात के समय चोरी और सेंधमारी की घटनाओं को रोकने के लिए लगातार गश्त, चेकिंग और निगरानी अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान रात करीब 3 बजे जयसिंहपुर थाना Police पीढ़ी टोल के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी. तभी सूचना मिली कि एक जीप कंपास में कुछ संदिग्ध लोग चोरी की वारदात को अंजाम देने की नीयत से इलाके में घूम रहे हैं.
सूचना मिलते ही Police टीम ने आरोपियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे भागने लगे. जब Police ने उनका पीछा किया तो खुद को घिरता देख बदमाशों ने Police टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद Police ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीन बदमाश घायल हो गए.
गिरफ्तार आरोपियों में अनिकेत चौहान, आकाश, मिथिलेश चौहान और अजय कुमार शामिल हैं. Police के अनुसार, अनिकेत चौहान पर 52 मुकदमे दर्ज हैं, और वह 50 हजार रुपए का इनामी बदमाश भी है. आकाश पर 46, मिथिलेश चौहान पर 26, और अजय कुमार पर 22 मुकदमे दर्ज हैं.
Police ने आरोपियों के कब्जे से तीन देशी तमंचे, 22 जिंदा कारतूस, करीब 11 लाख रुपए नकद और कुछ ज्वेलरी बरामद की है. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे चोरी करने की नीयत से इलाके में आए थे. Police पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
–
एएस
Skip to content