
शामली, 18 अगस्त . शामली में Monday देर रात Police चेकिंग के दौरान बदमाश और Police में मुठभेड़ हो गई, जिसमें 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गौतम दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद Police ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
जानकारी के अनुसार सिम्भालका अंडरपास के नीचे वाहनों की जांच कर रही कोतवाली शामली Police को मेरठ की ओर से तेज रफ्तार बाइक सवार आता दिखाई दिया. Police ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने Police टीम पर फायरिंग कर दी. इसके बाद Police ने पीछा किया. चकरोड़ पर बाइक फिसलने के बाद बदमाश ने दोबारा गोली चलाई. Police की जवाबी कार्रवाई में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गौतम दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया.
Police ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस, दो कारतूस और बिना नंबर प्लेट की पैशन मोटरसाइकिल बरामद की गई है. Police के अनुसार गौतम पांच जुलाई को हुए जानलेवा हमले के मामले में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था.
Police के मुताबिक Monday और Tuesday की दरमियानी रात सिम्भालका अंडरपास के नीचे चेकिंग चल रही थी. इसी दौरान मेरठ की तरफ से बाइक सवार आता दिखाई दिया. रुकने का इशारा करने पर उसने Police टीम पर फायरिंग कर दी और बलवा चौराहे की ओर भाग निकला. Police ने पीछा किया तो आरोपी मुख्य मार्ग छोड़कर बलवा गांव की ओर जाने वाली चकरोड़ पर पहुंच गया.
चकरोड़ पर अचानक बाइक फिसलने से बदमाश गिर गया. Police टीम के नजदीक पहुंचने पर उसने फिर तमंचे से गोली चलाई. Police ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें उसके दाहिने पैर में गोली लगी. घायल होकर गिरने के बाद Police ने उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया और अस्पताल पहुंचाया.
गौतम लिलौन निवासी आजाद का पुत्र बताया गया है. Police के अनुसार वह पांच जुलाई की रात रविंद्र कुमार पर हुए जानलेवा हमले में वांछित था. आरोप है कि गौतम और विनीत उर्फ सोनी ने रविंद्र के घर के बाहर गाली-गलौज की थी. विरोध करने पर दोनों ने तमंचे से फायरिंग की थी. मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद Police ने विनीत को उसी दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि गौतम फरार चल रहा था.
Police रिकॉर्ड के अनुसार गौतम के खिलाफ शामली जिले के अलग-अलग थानों में 13 मुकदमे दर्ज हैं. इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, गुंडागर्दी निवारण अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं. उसके खिलाफ वर्ष 2009 से आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आई है. Police अब फरारी के दौरान उसके संपर्कों और हथियार के स्रोत की जांच कर रही है.
–
एएस
Skip to content