
ग्रेटर नोएडा, 6 मई . ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र में Police और हत्या के वांछित आरोपी के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई. इस दौरान Police की जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Police ने आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार और चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है.
Police के मुताबिक, 5/6 मई की रात ग्राम साकीपुर में नाली के कचरे को जलाने को लेकर विवाद हो गया था. इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें साजन (25 वर्ष) की हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों की तहरीर पर थाना सूरजपुर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए Police टीमों का गठन किया गया था.
घटना के खुलासे के लिए सक्रिय Police टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम में एमटैक के सामने बने तिराहे पर, तिलपता से गौर सिटी की ओर जाने वाले मार्ग पर बैरियर लगाकर वाहनों की जांच की जा रही थी. तभी एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने भागने की कोशिश की.
Police टीम ने संदिग्ध का पीछा किया, खुद को घिरता देख आरोपी ने Police पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी. Police ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी घायल हो गया. घायल बदमाश की पहचान वीर सिंह (38 वर्ष) निवासी ग्राम साकीपुर, थाना सूरजपुर के रूप में हुई है.
मौके से Police ने एक अवैध देशी तमंचा, जिंदा कारतूस, .315 बोर का एक खोखा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है. घायल आरोपी को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है.
Police अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में थाना सूरजपुर में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. Police अब आरोपी के अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है.
–
पीकेटी/डीकेपी
Skip to content