
Patna, 16 अप्रैल . महिला आरक्षण विधेयक पर भाजपा नेता दिलीप जायसवाल ने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि पीएम मोदी और एनडीए का यह मुद्दा रहा है कि हम महिलाओं को Political भागीदारी देंगे. देश की आधी आबादी का सशक्तीकरण एनडीए की प्राथमिकता है.
उन्होंने कहा कि इसके लिए पीएम मोदी को मैं धन्यवाद देता हूं. उनकी मजबूत इच्छाशक्ति से देश की आधी आबादी महिलाओं को सामाजिक के साथ-साथ Political हिस्सेदारी मिलने जा रही है लेकिन कांग्रेस पार्टी शुरू से ही महिला आरक्षण की विरोधी रही है. आजादी से लेकर 60-65 वर्षों तक कांग्रेस का शासन रहा, कांग्रेस ने कभी भी महिलाओं के सशक्तीकरण और अधिकार देने की चिंता नहीं की.
दिलीप जायसवाल ने कहा कि परिसीमन के बहाने कांग्रेस महिला आरक्षण अधिनियम को अटकाना चाहती है. देश की महिलाएं कांग्रेस के चेहरे को देख रही हैं. अगर कांग्रेस पार्टी की ओर से जरा सा भी विरोध किया गया तो देश की महिलाएं माफ नहीं करेंगी.
विपक्ष की ओर से परिसीमन को लेकर सवाल उठाए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि परिसीमन एक संवैधानिक व्यवस्था है. इसको लेकर विपक्ष की ओर से जिस तरह से भ्रामक बातें की जा रही हैं, भाजपा सबका साथ और सबका विकास चाहती है, इसलिए सभी लोगों को हिस्सा मिले, इसकी चिंता एनडीए Government कर रही है.
यूसीसी को लेकर उन्होंने कहा कि जिस भी राज्य को लगता है कि यूसीसी मौजूदा वक्त में सामाजिक स्थिति की आवश्यकता है तो वो लागू कर सकते हैं.
राजद के दो प्रवक्ताओं पर First Information Report दर्ज होने पर दिलीज जायसवाल ने कहा कि लोगों को भड़काना और उकसाना कानून के दायरे में आता है. अगर नोएडा में इस तरह की साजिश की गई है तो कानून अपना काम करेगा. इंडस्ट्री और श्रमिकों की चिंता Government करती है. अगर उनको कोई दिक्कत है तो Government देख रही है लेकिन भड़काना और भ्रामक बातें फैलाना ये कहीं न कहीं कानून के दायरे में आता है.
–
एसडी/पीएम
Skip to content